UP News: बरातियों ने उड़ाए नकली नोट...विवाद के बाद बेरंग लौटी बरात, दुल्हन बोली- मेरी जिंदगी बर्बाद कर दी
बुधवार को दिल्ली से नगला-भारा गांव बरात आई थी। लोगों को उम्मीद नहीं थी कि कुछ ऐसा हो जाएगा। दरअसल, दूल्हा पक्ष के द्वारा नकली नोट उड़ाने को लेकर विवाद हो गया। इस पर बरात बिना दुल्हन लौट गई। वहीं, दूल्हा पक्ष के लोगों ने वधू पक्ष पर लूटपाट के आरोप लगाए हैं।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
कन्नौज जिले के सौरिख थाना क्षेत्र में बरात चढ़ते समय बारातियों ने डांस के दौरान गांव की महिलाओं पर कागज के नोट लुटाए। इस बात को लेकर वर व वधू पक्ष के बीच गाली-गलौज के साथ जमकर मारपीट हुई। दुल्हा पक्ष के लोगों ने वधू पक्ष पर लूटपाट का आरोप लगाते हुए पुलिस से शिकायत की।
सूचना पर पहुंची पुलिस गांव के चार लोगों को हिरासत में लेकर थाने ले गए। विवाद से नाराज दुल्हा बिना शादी किए बारात लेकर लौट गया। थाना क्षेत्र के नगला भारा गांव निवासी रामनरेश गौतम ने अपनी पुत्री ने दिल्ली के करन विहार निवासी युवक के साथ तय की थी।
बुधवार को दूल्हा पक्ष के लोग बरात लेकर गांव पहुंचे। बारात चढ़ने के लिए जा रही थी, उसी समय डांस के दौरान बरातियों ने मौजूद महिलाओं पर भारतीय बच्चों का बैंक के कागज वाले नोट फेकने शुरू कर दिए। वधू पक्ष के लोगों ने विरोध किया।
वर पक्ष ने लूटपात का लगाया आरोप
इसी बात को लेकर दोनों पक्ष आमने-सामने आ गए और गाली-गलौज के साथ मारपीट शुरू हो गई। दुल्हा पक्ष की तरफ से आए रवि गुप्ता निवासी रोहिणी दिल्ली ने लड़की पक्ष पर एक जंजीर व 50 हजार रुपए लूटने का आरोप लगाते हुए पुलिस से शिकायत कर दी।
पुलिस ने चार लोगों को हिरासत में लिया
सूचना पर पहुंचे पुलिस ने लूट के आरोप में गांव के चार लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी। वहीं गांव की महिलाओं ने बरात में लुटाए गए कागज के नोट भी सौंपे। उधर दूसरी तरफ विवाद के बाद दुल्हा बिना शादी किए बरात लेकर वापस लौट गया। बगैर दुल्हन बरात लौटने से वधू पक्ष के लोगों में हड़कंप मच गया।
शादी के जोड़े में सजी दुल्हन ने लगाया जिंदगी बर्बाद करने का आरोप
बरात लौटने से दुल्हन के जोड़े में सजी युवती का रो-रोकर बुरा हाल था। युवती का कहना है कि उसके पिता ने उधार रुपए लेकर दुल्हा पक्ष के लोगों की हर मांग को पूरा किया। इसके बाद भी शादी न होने के कारण दूल्हा पक्ष के लोगों ने उसकी जिंदगी बर्बाद कर दी। साथ ही पूरा परिवार कर्ज के बोझ तले दब गया है।