फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Bar Association gets new 21-member executive committee

Kanpur News: बार एसोसिएशन को मिली 21 सदस्यीय नई कार्यकारिणी

Sat, 21 Feb 2026 02:54 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 21 Feb 2026 02:54 AM IST
विज्ञापन
Bar Association gets new 21-member executive committee
कानपुर। बार एसोसिएशन चुनाव में मतगणना के तीसरे और आखिरी दिन कनिष्ठ उपाध्यक्ष के साथ वरिष्ठ और कनिष्ठ कार्यकारिणी सदस्यों के मतों की गिनती पूरी हो गई। इसी के साथ बार को 21 सदस्यीय नई कार्यकारिणी मिल गई। कनिष्ठ उपाध्यक्ष पद पर चतुष्कोणीय मुकाबले में कांटे की टक्कर के बाद मो. तौहीद 12 मतों से बाजी मार ले गए।
विज्ञापन


बार एसोसिएशन के राम अवतार महाना हॉल में सुबह लगभग 11 बजे मतों की गिनती शुरू हुई। कनिष्ठ उपाध्यक्ष पद पर मो. तौहीद को 1389 मत मिले जबकि दूसरे स्थान पर रहे विनोद कुमार शुक्ला को 1377 मत, तीसरे स्थान पर रहे रोहित सोनकर को 1317 मत और चौथे स्थान पर रहे यशु शुक्ला को 1305 मत मिले। प्रभात कुमार सोनकर को 171 मत से संतोष करना पड़ा।
विज्ञापन


वरिष्ठ कार्यकारिणी में अशोक कुमार त्रिवेदी (820) पहले, सुरेश चंद्र तिवारी (711) दूसरे, अनोज कुमार पटेल (662) तीसरे, राकेश कुमार कुशवाहा (509) चौथे, सैयद जावेद हुसैन (502) पांचवें और संजय कुशवाहा (416) छठे सदस्य के रूप में निर्वाचित हुए। वहीं, कनिष्ठ कार्यकारिणी में आदित्य कुमार अग्रिहोत्री (628) पहले, सत्यम तिवारी (503) दूसरे, अमित कुमार सिंह (492) तीसरे, हेमंत नरेंद्र यादव (467) चौथे, शालिनी शुक्ला (408) पांचवें और ईशू सोनकर (369) छठे सदस्य के रूप में निर्वाचित हुए।
विज्ञापन
विज्ञापन


रोमांचक मतगणना में ने बढ़ाई धड़कन
चुनाव में एक-एक वोट महत्वपूर्ण होता है यह नजारा कनिष्ठ उपाध्यक्ष पद के मतों की गिनती के दौरान देखने को मिला। पांच में से चार प्रत्याशियों के बीच कड़ा मुकाबला रहा। कभी तौहीद ऊपर होते तो कभी विनोद, कभी रोहित के मत निकलने शुरू होते तो कभी यशु के। जैसे ही यशु के मतों ने 1300 का आंकड़ा छुआ गिनती में एक अलग रोमांच आ गया। चार प्रत्याशी 1300 के आंकड़े को पार कर चुके थे। एक-एक मत चारों के दिलों की धडक़नें बढ़ाता था। आखिर में तौहीद ने 12 मतों से बाजी मार ली। विनोद की मांग पर उसके मतों को दोबारा गिना गया लेकिन कोई अंतर नहीं निकला जिसके बाद तौहीद को निर्वाचित घोषित कर दिया गया। चर्चा रही कि बार के इतिहास में शायद ही कभी चार प्रत्याशियों में इतना करीबी मुकाबला देखने को मिला हो।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed