फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   Banda: woman upset with a domestic dispute fed poison to her two daughters, one daughter died

Banda: घरेलू विवाद से क्षुब्ध महिला ने अपनी दो बेटियों को खिलाया जहर, एक बेटी की मौत

Sat, 22 Feb 2025 06:50 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बांदा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बांदा Published by: शिखा पांडेय Updated Sat, 22 Feb 2025 06:50 PM IST
सार

Banda News: साले की बेटी की शादी में 50 हजार रुपये खर्च करने पर पति-पत्नी में विवाद हो गया। विवाद से क्षुब्ध महिला ने अपनी दो बेटियों को जहर खिला दिया। जिसमें एक बेटी की मौत हो गई। 

विज्ञापन
Banda: woman upset with a domestic dispute fed poison to her two daughters, one daughter died
पूजा की फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

साले की बेटी की शादी में 50 हजार रुपये खर्च करने पर पति का पत्नी से विवाद हो गया। इससे आहत महिला ने दो बेटियों को जहर खिलाकर खुद भी जहर खा लिया। इससे एक बेटी की मौत हो गई, जबकि मां-बेटी की हालत गंभीर है। शहर कोतवाली के स्वराज काॅलाेनी गली नंबर-नौ निवासी माला (50) ने बेटी पूजा (19) और अजंली (17) को शनिवार को सुबह करीब 11 बजे जहर खिला दिया और खुद भी जहर खा लिया।

विज्ञापन



इससे तीनों की हालत बिगड़ गई। पति मुन्ना सविता ने उन्हें जिला अस्पताल पहुंचाया। डॉक्टरों ने रानी दुर्गावती मेडिकल कॉलेज रेफर किया। यहां इलाज के दौरान पूजा की मौत हो गई। मुन्ना ने बताया कि उनके साले महोबा के चरखारी गांव निवासी सतीश की बेटी पिंकी की शादी गुरुवार की रात थी। पूरा परिवार वहां गया था। शुक्रवार की शाम वहां से लौटे। शुक्रवार की रात उन्होंने शादी में लगभग 50 हजार रुपये खर्च कर देने और बेटे के दुकान पर ध्यान न देने की बात कही तो माला से विवाद हो गया।
विज्ञापन


शनिवार की सुबह भी इन्हीं बातों को लेकर पति-पत्नी का विवाद हुआ तो आहत माला ने पूजा करने के बाद लोटे में जहर घाेलकर बेटी पूजा और अंजली को पिला दिया और खुद भी पी लिया। घरेलू कलह के चलते मां और दो बेटियों ने जहर खाया है। एक बेटी की इलाज के दौरान रानी दुर्गावती मेडिकल कॉलेज में इलाज के दौरान मौत हो गई। शव को पोस्टमार्टम के लिए मोर्चरी में रखाया गया है। महिला के पति से पूछताछ की जा रही है। शिवराज, अपर पुलिस अधीक्षक, बांदा।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed