{"_id":"6150aa688ebc3e09024bfaad","slug":"banda-wife-and-son-reached-jail-to-meet-mukhtar-ansari","type":"story","status":"publish","title_hn":"बांदा: मुख्तार अंसारी से मिलने जेल पहुंची पत्नी और बेटा, जान पर खतरे का जता चुका है अंदेशा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बांदा: मुख्तार अंसारी से मिलने जेल पहुंची पत्नी और बेटा, जान पर खतरे का जता चुका है अंदेशा
Sun, 26 Sep 2021 10:44 PM IST
शिखा पांडेय
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बांदा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बांदा
Published by: शिखा पांडेय
Updated Sun, 26 Sep 2021 10:44 PM IST
सार
मुख्तार ने पत्नी से घर परिवार की खैरियत ली। कारागार अधीक्षक अरुण कुमार ने बताया कि जेल मैनुअल के अनुसार परिजनों को चार मुलाकात का प्राविधान है। इसी के तहत माह की चौथी व अंतिम मुलाकात की गई है।
विज्ञापन
मुख्तार अंसारी
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
बांदा जिले में मंडल कारागार में बंद बाहुबली विधायक मुख्तार अंसारी की पत्नी अफ्शां और बेटे उमर अंसारी ने रविवार को जेल पहुंचकर मुलाकात की और उनका हालचाल लिया। करीब 35 मिनट मुलाकात हुई।
जेल मैनुअल के अनुरूप पत्नी और बेटे मुख्तार से मिलने पहुंचे। सुबह मुलाकाती पर्ची कटवाई और कोरोना निगेटिव की रिपोर्ट पेश की। कारागार अधिकारियों द्वारा मुलाकात स्वीकृत होने पर दोपहर 12 बजे जेल के अंदर मां-बेटे दाखिल हुए।
आम मुलाकातियों की भांति उनकी तलाशी भी हुई। मोबाइल आदि प्रतिबंधित सामान बाहर रखवा दिया गया। करीब 35 मिनट तक पत्नी व बेटे ने मुख्तार से गुफ्तगू की। उनके स्वास्थ्य व सुरक्षा की जानकारी ली।