फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   Banda: Two people died in car collision

Banda: कार की टक्कर से बाइक सवार दो लोगों की मौत, महोबा के रहने वाले थे दोनों

Mon, 15 Apr 2024 06:32 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बांदा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बांदा Published by: शिखा पांडेय Updated Mon, 15 Apr 2024 06:32 PM IST
सार

Banda News: झांसी-मिर्जापुर नेशनल हाईवे पर कार की टक्कर से बाइक सवार दो लोगों की मौत हो गई। पुलिस ने कार चालक को हिरासत में लिया है।

विज्ञापन
Banda: Two people died in car collision
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

बांदा जिले में कार की टक्कर से बाइक सवार दो लोगों की मौत हो गई। हादसा झांसी-मिर्जापुर नेशनल हाईवे पर हुआ। दोनों बाइक सवार महोबा के रहने वाले थे। महोबा जिले के कबरई थाना क्षेत्र के धरौंद गांव निवासी टेरी भगत (60) अपने परिचित महोबा के चरखारी गांव निवासी शिवकुमार (35) के साथ किसी काम से बाइक से बांदा आ रहे थे। बाइक टेरी भगत चला रहे थे। मटौंध थाना क्षेत्र के झांसी-मिर्जापुर नेशनल हाईवे पर कशिश ढाबा के पास बांदा की ओर जा रही कार ने बाइक में टक्कर मार दी।
विज्ञापन


टेरी भगत बाइक समेत कार में फंसकर घिसट गए। बाइक पर पीछे बैठे शिवकुमार की मौके पर ही मौत हो गई। घायल टेरी भगत ने जिला अस्पताल में दम तोड़ दिया। उधर, कार चालक को पुलिस ने हिरासत में लिया है। थाना इंस्पेक्टर मटौंध राममोहन राय ने बताया कि मृतकों के परिजनों को सूचना दे दी गई है।
विज्ञापन


टेरी भगत करते थे झाड़-फूंक
भतीजे रामदीन ने बताया कि चाचा टेरी भगत झाड़-फूंक का काम करते थे। उनके एक पुत्र और चार पुत्रियां हैं। एक बीघा जमीन है। उधर, शिवकुमार के परिजन काफी देर तक मौके पर नहीं पहुंचे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed