{"_id":"6ad670708f59c645e90e3afd","slug":"kanya-bhoj-feasts-for-young-girls-and-bhandaras-community-feasts-held-at-devi-pandals-banda-news-c-212-1-bnd1007-153641-2026-10-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Banda News: देवी पंडालों में हुए कन्या भोज और भंडारे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Banda News: देवी पंडालों में हुए कन्या भोज और भंडारे
विज्ञापन
बांदा। शारदीय नवरात्र की नवमी पर मुख्यालय सहित कस्बों और ग्रामीण क्षेत्रों में देवी मंदिरों व दुर्गा पंडालों में श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ी। कन्या भोज, भंडारे, भजन-कीर्तन और जवारा विसर्जन के आयोजन हुए।
शहर के महेश्वरी देवी मंदिर, काली माता मंदिर में श्रद्धालुओं ने पूजा कर जवारे चढ़ाए। वहीं बबेरू कस्बे के रावण मैदान और तहसील रोड स्थित दुर्गा पंडालों में कन्या भोज हुआ। मां मढ़ी दाई मंदिर, अद्भुत शिव मंदिर और अन्य देवी पंडालों में श्रद्धालुओं ने दर्शन किए। बाकल स्थित जोगनी माता मंदिर में भी भीड़ जुटी और मेले में रौनक रही। गणपति मैरिज हॉल में वैष्णवी रस्तोगी के नेतृत्व में डांडिया नाइट आयोजित हुई।
नरैनी के कारू देवी मंदिर में जवारा खोटने की परंपरा निभाई गई। कस्बे में कन्या भोज और भंडारे भी हुए। तिंदवारी कस्बे में करीब 20 स्थानों पर दुर्गा प्रतिमाएं स्थापित की गई हैं। बबेरू रोड, कजेलिया तालाब, संतोषी नगर, रामनगर, श्रीनगर और प्रेमनगर के पंडालों में सजावट, आरती, कन्या भोज और सांस्कृतिक कार्यक्रम हुए। मुंगुस गांव में देर रात तक देवी भजनों की प्रस्तुति हुई।
विज्ञापन
पैलानी में तहसील परिसर स्थित हनुमान मंदिर में लक्ष्य सेवा संस्थान के निर्भय सिंह गौतम की ओर से भगवान शिव की प्राण प्रतिष्ठा कराई गई। वैदिक मंत्रोच्चार के बीच अनुष्ठान के बाद भंडारा हुआ। कार्यक्रम में जलशक्ति राज्य मंत्री रामकेश निषाद सहित जनप्रतिनिधि और अधिकारी मौजूद रहे। खप्टिहा कलां में श्रद्धालुओं ने जवारों की पूजा कर गाजे-बाजे के साथ केन नदी में विसर्जन किया।
बदौसा में व्यापारियों की ओर से स्थापित माता के पंडाल में अष्टमी की रात जगराता हुआ। फूलों की होली और भंडारे में भी श्रद्धालु शामिल हुए।