{"_id":"6ad671ba3a5e662b2707863e","slug":"three-people-including-an-advocate-beaten-fir-registered-against-five-banda-news-c-225-1-sknp1045-129828-2026-10-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Banda News: अधिवक्ता समेत तीन को पीटा, पांच पर प्राथमिकी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Banda News: अधिवक्ता समेत तीन को पीटा, पांच पर प्राथमिकी
विज्ञापन
महोबा। अलग-अलग स्थानों पर अधिवक्ता समेत तीन लोगों पर मारपीट कर जानलेवा हमला करने के मामले में पुलिस ने पिता-पुत्र समेत पांच लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है। पुलिस घटनाओं की जांच कर रही है।
कोतवाली कुलपहाड़ के चुरारी गांव निवासी अधिवक्ता पवन राजपूत ने पुलिस को तहरीर दी। उन्होंने बताया कि रविवार की सुबह 11 बजे वह भरवारा गांव से घर पहुंचा तो चाचा कप्तान सिंह उसके बड़े भाई नीरज से गाली गलौज कर रहे थे। विरोध करने पर कप्तान सिंह, उत्तम सिंह, शिखा व मीरा देवी ने दोनों के ऊपर जानलेवा हमला कर दिया। भाई के होंठ, कान, सीना और गले में चोटों आने से खून निकला। पूरी घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद है। आरोप लगाया कि अब आरोपी जान से मारने की धमकी दे रहे हैं। पुलिस ने पिता-पुत्र समेत चार लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है।
एक अन्य घटना में थाना खरेला के कुड़ार गांव निवासी पुकिया राजपूत ने पुलिस को तहरीर दी। बताया कि बेटा गजराज उर्फ भूरा राजपूत शनिवार की रात बड़ी माता मंदिर के बाहर सो रहा था। पुरानी रंजिश के चलते गांव का ही जीतेंद्र राजपूत कुल्हाड़ी लेकर आया और जान से मारने की नीयत से सोते समय हमला कर दिया। पुलिस ने आरोपी जीतेंद्र के खिलाफ प्राथमिकी की है।