{"_id":"673b439e0c115336e4034964","slug":"banda-two-friends-riding-a-bike-going-to-a-tilak-ceremony-were-hit-by-a-truck-death-2024-11-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Banda: तिलक समारोह में जा रहे बाइक सवार दो दोस्तों को ट्रक ने मारी टक्कर, मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Banda: तिलक समारोह में जा रहे बाइक सवार दो दोस्तों को ट्रक ने मारी टक्कर, मौत
Mon, 18 Nov 2024 07:11 PM IST
शिखा पांडेय
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बांदा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बांदा
Published by: शिखा पांडेय
Updated Mon, 18 Nov 2024 07:11 PM IST
सार
Banda News: तिंदवारी थाना क्षेत्र के जौहरपुर गांव के पास बांदा-फतेहपुर राष्ट्रीय राजमार्ग पर सड़क हादसा हुआ। दुर्घटना में बाइक सवार दो दोस्तों की मौत हो गई।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
तिलक समारोह में जा रहे बाइक सवार दो दोस्तों को ट्रक ने टक्कर मार दी। एक की इलाज के दौरान दूसरे की कानपुर ले जाते समय मौत हो गई। हेलमेट न लगाए होने से सिर पर गंभीर चोटें दोनों की मौत की वजह बनीं। तिंदवारी थाना क्षेत्र के छापर गांव निवासी लवकुश प्रजापति (19) व शेखर सिंह (25) दोनों मित्र थे। रविवार की रात आठ बजे करीब वह गांव से एक निमंत्रण में जौहरपुर गांव जा रहे थे। जौहरपुर गांव के पास बांदा-फतेहपुर राष्ट्रीय राजमार्ग पर स्थित विजय ढाबा के पास फतेहपुर की ओर से आए खाली ट्रक ने उन्हें सामने से टक्कर मार दी।
विज्ञापन
हादसे में दोनों गंभीर घायल हो गए। राहगीरों की सूचना पर पुलिस ने दोनों को तिंदवारी पीएचसी पहुंचाया। यहां शेखर ने दम तोड़ दिया। जबकि लवकुश को जिला अस्पताल रेफर किया गया। देर रात जिला अस्पताल से उसे कानपुर रेफर किया गया। परिजन उसे लेकर कानपुर जा रहे थे। बेंदा के पास उसने भी दम तोड़ दिया। पोस्टमार्टम हाउस में लवकुश के पिता जागेश्वर प्रजापति ने बताया कि दो भाइयों में छोटा व अविवाहित था। सत्यनारायण इंटर कॉलेज में कक्षा 12 का छात्र था।
विज्ञापन
घर में मां सावित्री देवी हैं। पिता खेती किसानी करते हैं। उधर, शेखर के पिता राजेंद्र सिंह ने बताया कि दो भाइयों में छोटा था। घर में मां रामसखी हैं। वह किराने की दुकान खोले था। एक ही गांव में दो परिवारों में कोहराम मचा हुआ है।
विज्ञापन
तिंदवारी थाना इंस्पेक्टर राजेंद्र सिंह राजावत ने बताया कि ट्रक की तलाश की जा रही है। तहरीर मिलने पर रिपोर्ट दर्ज की जाएगी। बाइक चालक हेलमेट नहीं लगाए थे। दोनों शवों का पोस्टमार्टम कराया गया है।