फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   Banda: Private bus lost control and overturned, one woman died, 21 passengers injured

Banda: कार को बचाने में प्राइवेट बस तीन पलटी खाकर खाई में गिरी, महिला की मौत, 21 यात्री घायल

Sat, 14 Dec 2024 05:41 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बांदा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बांदा Published by: शिखा पांडेय Updated Sat, 14 Dec 2024 05:41 PM IST
सार

Banda News: प्राइवेट बस बेकाबू होकर पलट गई। हादसे में एक महिला की मौत हो गई। जबकि 21 लोग घायल हो गए।

विज्ञापन
Banda: Private bus lost control and overturned, one woman died, 21 passengers injured
प्राइवेट बस पलटी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बांदा से सवारियां लेकर राजापुर जा रही प्राइवेट बस सामने से आई कार को बचाने में बेकाबू होकर तीन पलटी खाकर खाई में गिर गई। इसमें एक महिला की मौत हो गई, 21 लोग घायल हो गए। बस में 40 यात्री सवार थे। बाबूलाल चौराहा स्थित प्राइवेट बस अड्डे से शनिवार को करीब 11 बजे सवारियां लेकर प्राइवेट बस बबेरू, कमासिन होते हुए राजापुर जाने के लिए निकली। बस में 40 यात्री सवार थे। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, करीब साढ़े 11 बजे देहात कोतवाली क्षेत्र के बुंदेलखंड एक्सप्रेसवे के हथौरा गांव के पास सामने से आई कार को बचाने में बस चालक ने स्टीयरिंग मोड़ दी। रफ्तार तेज होने से बस तीन पलटी खाकर खाई में गिर गई। इससे बस में चीख-पुकार मच गई। बस ड्राइवर और कंडक्टर भाग निकले।
विज्ञापन




राहगीरों की सूचना पर देहात कोतवाली प्रभारी आनंद कुमार फोर्स के साथ और बांदा से प्रशासनिक अफसर व पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंचे। क्रेन बुलाकर बस को खाई से निकाला गया। घायलों को एबुंलेंस से जिला अस्पताल भेजा गया। जिला अस्पताल में चित्रकूट के बनवारीपुर गांव की संतिया (45) को डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। 21 घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया।
विज्ञापन


तीन यात्री पछौंहा कमासिन निवासी रामनिहोर करवरिया, बबेरू निवासी करिश्मा व ग्योरा मुगली गांव निवासी मन्नी को रानी दुर्गावती मेडिकल कॉलेज भेजा गया। करिश्मा को कानपुर रेफर कर दिया गया। उधर, एडीएम राजेश कुमार, एएसपी शिवराज आदि ने जिला अस्पताल पहुंचकर घायलों का हालचाल लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

बस बेकाबू होने से हादसा हुआ है। एक महिला की मौत हुई है। घायलों को जिला अस्पताल पहुंचाया गया है। यातायात व्यवस्था बहाल कराई गई है। हादसा संभवत: तेज रफ्तार की वजह से हुआ है। चालक और परिचालक की तलाश की जा रही है। - शिवराज, अपर पुलिस अधीक्षक

मौदहा से सिल बट्टा टांककर कमासिन जा रहे थे दंपती
चित्रकूट जिले के बनवारीपुर कर्वी निवासी गड्डे ने बताया कि वह पत्नी संतिया के साथ सिल बट्टा का टकाई करते हैं। सिल बट्टा टांकने मौदहा (हमीरपुर) गए थे। वहां से शनिवार सुबह बांदा आए। यहां से वह कमासिन जा रहे थे। हादसे में संतिया की मौत हो गई है। उनकी तीन पुत्रियां और दो पुत्र हैं। बनवारीपुर में झोपड़ी डालकर करते हैं। बताया कि चालक तेज रफ्तार में बस चला रहा था। इसी वजह से हादसा हुआ है।

हादसे में ये लोग घायल
प्राइवेट बस में सवार पिंडारन मरका की किरन (40), बबेरू के गुलाब (65), कमासिन पछौंहा के रामनिहोर करवरिया (74), बबेरू की ननकीवा (45) पति बच्ची (50), हमीरपुर के बिहरका निवासी कमलेश (55), लखनऊ निवासी सुनील गुप्ता (41), मरका के पन्नाह गांव के जगन्नाथ (45), कमासिन के तिलौसा निवासी धीरज (21), बबेरू निवासी शिवशंकर विश्वकर्मा (59), नातिन विध्यवासिनी (10) घायल हैं।

इसके अलावा बबेरू के हरदौली गांव के चुन्नी (60), बबेरू के निभौर गांव की सहोद्रा (55), बबेरू की करिश्मा (19), ग्योरा मुगली गांव निवासी मन्नी (75), बबेरू निवासी जयचंद्र (60), देहात कोतवाली के बिलबई गांव निवासी बच्चू (35), बिसंडा के कोर्रही गांव निवासी देशराज (70), मरका के पिंडारन गांव निवासी उदय प्रताप (18), बांदा शहर के शांतिनगर निवासी काली प्रसाद (70), बनवारी पुर कर्वी निवासी गड्डे (48) घायल हुए हैं। मामूली घायलों को जिला अस्पताल से मरहम पट्टी कराकर छुट्टी कर दी गई।

 

साथियों संग घायलों को अस्पताल पहुंचाया
समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय सचिव छात्र सभा प्रमोद गुप्ता राजा अपने साथियों उमेश यादव, सुनील यादव, पीयूष गुप्ता चंचल आदि के साथ बबेरू जा रहे थे। रास्ते में हथौरा के पास पलटी बस को देखकर वह भी रुक गए और उन्होंने घायलों को बस से निकालने की मदद कर एंबुलेंस से जिला अस्पताल पहुंचाया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed