फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Banda Murder Cousin brother killed the girl with an axe due to one sided love accused absconding

UP: एकतरफा प्यार में मौसेरे भाई ने युवती को कुल्हाड़ी से काट डाला, देर रात घर में घुसकर की वारदात…आरोपी फरार

Sat, 10 May 2025 06:34 AM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बांदा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बांदा Published by: हिमांशु अवस्थी Updated Sat, 10 May 2025 06:34 AM IST
सार

Banda Crime News: प्रियंका से एकतरफा प्यार करने वाला उसका मौसेरा भाई पुनाहुर गांव का शिवशंकर रात में उसके घर पहुंचा। वह प्रियंका को जगाकर पीछे के कमरे में ले गया। वहां पर दोनों के बीच कहासुनी हो गई। इसी दौरान शिवशंकर ने कुल्हाड़ी से प्रियंका के गले पर तीन वार किए।

विज्ञापन
Banda Murder Cousin brother killed the girl with an axe due to one sided love accused absconding
मृतका की फाइल फोटो और रोते बिलखते परिजन - फोटो : amar ujala

विस्तार

Banda Murder News: बांदा जिले के अतर्रा कस्बे में एकतरफा प्यार में मौसेरे भाई ने गुरुवार की रात कुल्हाड़ी से गला काट कर युवती को मार डाला। परिजनों को वारदात का पता शुक्रवार सुबह चला। घटना के बाद से आरोपी फरार है। उसकी गिरफ्तारी के लिए पुलिस की तीन टीमें लगी हैं।

विज्ञापन

सूचना पर पहुंचे एसपी ने जांच-पड़ताल की है।  मौके से खून से सनी कुल्हाड़ी मिली है। बिसंडा थाना क्षेत्र के लौली टीकमऊ गांव निवासी प्रियंका (23) पुत्री स्व. रामप्रताप गुरुवार की रात बड़ी बहन गुड़िया और छोटी बहन समुद्री के साथ घर के बाहर वाले कमरे में सोई थी।

विज्ञापन

गले पर कुल्हाड़ी से तीन वार किए
प्रियंका से एकतरफा प्यार करने वाला उसका मौसेरा भाई पुनाहुर गांव का शिवशंकर रात में उसके घर पहुंचा। वह प्रियंका को जगाकर पीछे के कमरे में ले गया। वहां पर दोनों के बीच कहासुनी हो गई। इसी दौरान शिवशंकर ने कुल्हाड़ी से प्रियंका के गले पर तीन वार किए।

Banda Murder Cousin brother killed the girl with an axe due to one sided love accused absconding
घटनास्थल पर मौजूद पुलिस - फोटो : amar ujala

चारपाई पर नहीं मिली प्रियंका
इससे वह लहूलुहान होकर गिर गई।  प्रियंका को मरा समझकर शिवशंकर भाग गया। शुक्रवार की सुबह प्रियंका की दोनों बहनों की नींद खुली तो वह चारपाई पर नहीं मिली। प्रियंका को खोजते हुए दोनों बहनें घर के पीछे वाले कमरे में पहुंचीं।

विज्ञापन

आनन फानन स्वास्थ्य केंद्र पहुंचे पड़ोसी
वहां प्रियंका को लहूलुहान पड़ा देखकर शोर मचाते हुए बाहर आईं और पड़ोसियों को बताया। पड़ोसी चुन्नू और अन्य लोग प्रियंका को लेकर स्वास्थ्य केंद्र बिसंडा पहुंचे। वहां से जिला अस्पताल लाने पर डॉक्टरों ने प्रियंका को मृत घोषित कर दिया।

Banda Murder Cousin brother killed the girl with an axe due to one sided love accused absconding
घटनास्थल पर जांच करती पुलिस - फोटो : amar ujala

मौसेरे भाई की तलाश में जुटी पुलिस
युवती की हत्या की खबर की सूचना पाकर पुलिस अधीक्षक पलाश बंसल लौली टीकमऊ गांव पहुंचे। परिजनों से पूछताछ की। हत्यारोपी की गिरफ्तारी के लिए एसपी ने पुलिस की तीन टीमें लगाई हैं। इधर, बिसंडा थाना प्रभारी कौशल सिंह ने कहा कि मौसेरे भाई की तलाश की जा रही है।

प्रेम-प्रसंग के चलते हुई घटना
एसपी ने पड़ोसियों के साथ प्रियंका की मां सेमिया और दोनों बहन गुड़िया व समुद्री से पूछताछ की। एसपी ने कहा कि प्रेम प्रसंग के चलते वारदात हुई है। मौसेरे भाई को जल्द गिरफ्तार किया जाएगा।

Banda Murder Cousin brother killed the girl with an axe due to one sided love accused absconding
रोते बिलखते परिजन - फोटो : amar ujala

ढाई माह पहले बीमारी से हुई थी पिता की मौत, मां शादी में गई थीं
प्रियंका के पिता रामप्रताप की ढाई माह पहले बीमारी से मौत हो चुकी है। गुरुवार की रात को प्रियंका की मां अपने भाई की बेटी की शादी में शामिल होने बबेरू कोतवाली क्षेत्र के देवरथा गांव गईं थीं। एक भाई सुधीर है। प्रियंका तीन बहनों में दूसरे नंबर की थी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed