{"_id":"660c3396c140a05edc0cf1c9","slug":"banda-husband-throws-wife-from-terrace-death-2024-04-02","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Banda: शराब के नशे में पत्नी को छत से फेंका, मौत से मचा कोहराम, आरोपी गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Banda: शराब के नशे में पत्नी को छत से फेंका, मौत से मचा कोहराम, आरोपी गिरफ्तार
Tue, 02 Apr 2024 10:12 PM IST
शिखा पांडेय
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बांदा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बांदा
Published by: शिखा पांडेय
Updated Tue, 02 Apr 2024 10:12 PM IST
सार
यूपी के बांदा जिले में शराब के नशे में पति ने पत्नी को छत से नीचे फेंक दिया। जिससे महिला की मौत हो गई। पुलिस ने आरोपी पति को गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : सोशल मीडिया
विस्तार
बांदा जिले में शराब के नशे में पत्नी से विवाद के बाद पति ने उसे छत से नीचे फेंक दिया। मां को फेकते हुए उसके पुत्र ने देख लिया तो उसने अपने नाना-नानी को घटना की जानकारी दी। जानकारी पर परिजन ने उसे रानी दुर्गावती मेडिकल कॉलेज ले गए, वहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया है।
विज्ञापन
बिसंडा थाना क्षेत्र के ओरन गांव निवासी कोमल (40) सोमवार रात अपने घर में थी। तभी उसका पति जितेंद्र शराब के नशे में घर आया। इस पर उसका पत्नी कोमल से विवाद हो गया। गुस्साए जितेंद्र ने कोमल को छत से नीचे फेंक दिया। जिससे उसके सिर में गंभीर चोटें आईं। परिजन उसे रानी दुर्गावती मेडिकल कॉलेज ले गए। यहां डॉक्टरों ने उसे रात में ही मृत घोषित कर दिया। बड़े पुत्र आशीष ने पिता की करतूत अपने नाना विजय किशोर और नानी शिवसखी निवासी चित्रकूट को बताया। जानकारी लगने पर पिता और भाई मौके पर पहुंचे।
विज्ञापन
उन्होंने बताया कि वर्ष 2006 में कोमल की शादी हुई थी। पति जितेंद्र शराब के नशे का लती है। शादी के 10 साल तक कोमल अपने मायके में ही रही थी। पिता ने पति पर मेंटीनेंस का मुकदमा दायर किया था। मेंटीनेंस न दे पाने के चलते पति ने तीन साल पहले समझौता कर लिया और कोमल को अपने घर ले गया था। पिता की सूचना पर बिसंडा थाना पुलिस ने आरोपी जितेंद्र को हिरासत में लिया है। थाना इंस्पेक्टर श्याम बाबू शुक्ला ने बताया कि तहरीर मिलने पर आरोपी पति के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।