{"_id":"6aaec970767b80aee40a4f8e","slug":"work-to-clear-the-clogged-drain-at-the-entrance-has-begun-banda-news-c-215-1-aur1007-136542-2026-09-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Banda News: प्रवेश द्वार का चोक नाला खुलवाने का काम शुरू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Banda News: प्रवेश द्वार का चोक नाला खुलवाने का काम शुरू
विज्ञापन
फोटो-30- बस स्टैंड के प्रवेश द्वार पर नाले की सफाई करता कर्मचारी। संवाद
बांदा। रोडवेज बस स्टैंड की बदहाल सफाई व्यवस्था और जलभराव की खबर का असर शनिवार को देखने को मिला। बस स्टैंड के प्रवेश और निकास द्वार पर सफाई अभियान चलाया गया। प्रवेश द्वार के चोक नाले की सफाई शुरू करा दी गई। जल निकासी की स्थायी व्यवस्था नहीं होने से परिसर में गंदा पानी अब भी जमा था। ऐसे में सफाई के बाद भी समस्या पूरी तरह खत्म नहीं हुई है।
रोडवेज बस स्टैंड से रोजाना करीब 158 बसों का संचालन होता है। इनसे छह से सात हजार यात्री प्रतिदिन सफर करते हैं। ऐसे में प्रवेश और निकास द्वार पर जमा गंदगी यात्रियों के लिए परेशानी का कारण बनी हुई है। संवाद न्यूज एजेंसी ने शनिवार के अंक में प्रमुखता के साथ खबर प्रकाशित की थी। इसका इंपैक्ट शनिवार को देखने को मिला।
शनिवार को नाले की सफाई शुरू कराई गई। नाले से कचरा और गंदगी निकालने का काम कराया गया। ताकि पानी की निकासी हो सके। इससे गेट के पास जलभराव की समस्या कुछ कम होने की उम्मीद है।
विज्ञापन
-- --
डस्ट डालकर गेट के बीच का हिस्सा कराया दुरुस्त
प्रवेश और निकास द्वार के बीच का हिस्सा लंबे समय से गंदगी और कीचड़ से प्रभावित था। शनिवार को यहां डस्ट डाली गई।
वहीं, सफाई अभियान के बावजूद रोडवेज परिसर में जल निकासी की समस्या बरकरार है।
-- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -