फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   Banda: Eight inter-state ganja smugglers arrested, 24 kg of dry ganja and Rs 3.02 lakh recovered

Banda: अंतरराज्यीय आठ गांजा तस्कर गिरफ्तार, 24 किलो सूखा गांजा व 3.02 लाख रुपये मिले

Wed, 21 Jan 2026 09:10 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बांदा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बांदा Published by: शिखा पांडेय Updated Wed, 21 Jan 2026 09:10 PM IST
विज्ञापन
Banda: Eight inter-state ganja smugglers arrested, 24 kg of dry ganja and Rs 3.02 lakh recovered
गांजा तस्करों के पास से बरामद माल - फोटो : अमर उजाला

मध्य प्रदेश से सूखा गांजा लाकर बांदा के विभिन्न क्षेत्रों में बेचने वाले आठ अंतरराज्यीय गांजा तस्करों को अतर्रा पुलिस ने गिरफ्तार किया है। इनके कब्जे से 24 किलोग्राम सूखा गांजा व गांजा बिक्री व जमा तलाशी में 3.02 लाख रुपये व परिवहन में प्रयुक्त चार पहिया वाहन, आठ मोबाइल फोन, तीन तमंचे बरामद किए गए हैं।

विज्ञापन


सीओ अतर्रा प्रवीण कुमार ने बताया कि 20/21 जनवरी की रात अतर्रा पुलिस गश्त व संदिग्ध वाहनों की चेकिंग के दौरान डाक बंगला के आगे चार पहिया वाहन से कुछ लोग मादक पदार्थों की बिक्री कर रहे थे। तभी पुलिस ने उनकी घेराबंदी कर गिरवां थाना क्षेत्र के बछेही गांव निवासी जयप्रकाश उर्फ छंगा, अतर्रा के अत्रीनगर निवासी आशीष, बिसंडा थाना क्षेत्र के बाघा गांव निवासी हरवंश, अतर्रा के बजरंग कस्बा निवासी रुद्र, अतर्रा के बाउर बाजार निवासी बसंत, अतर्रा के सोनार गली निवासी राज, बिसंडा थाना क्षेत्र के बाघा गांव निवासी आदित्य उर्फ सूरज, बेकली कुइयां निवासी विनय को गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन


उनके पास से 24 किलोग्राम सूखा गांजा व तीन लाख दो हजार 300 रुपये बरामद हुए हैं। इसमें गांजा बिक्री के दो लाख 80 हजार रुपये, 22 हजार 300 रुपये जमा तलाशी में बरामद हुए हैं। पूछताछ में गांजा तस्करों ने बताया कि वह लोग गांजा मध्य प्रदेश से लाकर बांदा के विभिन्न क्षेत्रों में सप्लाई की जाती है। गिरफ्तार सभी आरोपियों से पूछताछ कर जानकारी की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed