फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   Banda: Brother-in-law, upset by his sister-in-law's scolding, committed suicide by hanging himself

Banda: भाभी की डांट से क्षुब्ध देवर ने फंदा लगाकर दी जान, मचा कोहराम

Sat, 24 Aug 2024 05:28 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बांदा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बांदा Published by: शिखा पांडेय Updated Sat, 24 Aug 2024 05:28 PM IST
सार

Banda News: युवक की आत्महत्या का सनसनीखेज मामला सामने आया है। घटना बिसंडा थाना क्षेत्र के ताबेदार का पुरवा की है। घटना से परिजनों में कोहराम मच गया।

विज्ञापन
Banda: Brother-in-law, upset by his sister-in-law's scolding, committed suicide by hanging himself
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

बांदा जिले में दिन भर घूमने के बाद रात को घर पहुंचे युवक को भाभी ने टोंक दिया। इससे क्षुब्ध होकर युवक ने फंदा लगाकर जान दे दी। बिसंडा थाना क्षेत्र के ताबेदार का पुरवा निवासी संजय (30) ने शुक्रवार की रात घर के पीछे स्थित आम के पेड़ से रस्सी से फंदा लगा लिया। चचेरे भाई रामबाबू ने बताया कि संजय शुक्रवार को घर में बिना बताए गांव के ही एक व्यक्ति के साथ बांदा आया था।

विज्ञापन


यहां से लौटने के बाद घर में उसकी भाभी सुनीता ने पूछ लिया कि दिन भर से कहां गायब थे। इससे क्षुब्ध होकर उसने यह आत्मघाती कदम उठाया है। घटना के समय संजय के पिता देवीदीन बेटी माया को छोड़ने उसकी ससुराल मौदहा गए थे। मां नंदरानी मायके अतर्रा गई थीं। चार भाइयों में तीसरे नंबर का संजय अविवाहित था। खेती का कार्य करता था। चार बीघा जमीन है। बिसंडा थाना इंस्पेक्टर श्याम बाबू शुक्ला ने बताया कि भाभी की डांट से क्षुब्ध होकर खुदकुशी की है। शव का पोस्टमार्टम कराया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed