{"_id":"69808ff0191e7aec9f02c5f0","slug":"banda-bees-attack-while-cutting-tree-branch-farmer-dies-2026-02-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Banda: पेड़ की डाल काटते समय मधुमक्खियों ने किया हमला, किसान की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Banda: पेड़ की डाल काटते समय मधुमक्खियों ने किया हमला, किसान की मौत
Mon, 02 Feb 2026 05:23 PM IST
शिखा पांडेय
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बांदा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बांदा
Published by: शिखा पांडेय
Updated Mon, 02 Feb 2026 05:23 PM IST
सार
Banda News: मधुमक्खियों के हमले से किसान की मौत हो गई। घटना नरैनी कोतवाली क्षेत्र के पंचमपुर गांव की है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
खेत में लगे पेड़ की डाल काटते समय मधुमक्खियों के हमले से किसान डाल समेत नीचे आ गिरा। रानी दुर्गावती मेडिकल कॉलेज में इलाज के दौरान मौत हो गई। नरैनी कोतवाली क्षेत्र के पंचमपुर गांव निवासी रामलखन ने बताया कि उसका पड़ोसी बिंदा (30) रविवार को दोपहर अपने खेत में लगे पेड़ की डाल काटने के लिए चढ़ा था। वह डाल काट रहा था, तभी मधुमक्खियों ने उस पर हमला कर दिया। इससे उसका संतुलन बिगड़ने से वह डाल समेत नीचे आ गिरा।
विज्ञापन
आसपास खेतों में काम कर रहे अन्य किसानों ने देखा तो उसके परिजनों को जानकारी दी। परिजन उसे लेकर जिला अस्पताल पहुंचे। यहां से देर शाम डॉक्टरों ने उसे रानी दुर्गावती मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया। रानी दुर्गावती मेडिकल कॉलेज में रात में उसने दम तोड़ दिया। पड़ोसी के मुताबिक, बिंदा के दो पुत्र हैं। तीन भाइयों में सबसे छोटा था। घर में पत्नी अनीता हैं। पिता राजाभइया के नाम तीन बीघा जमीन है। वह खेती किसानी करता था। नरैनी कोतवाल संदीप तिवारी ने बताया कि पेड़ की डाल से गिरने से हादसा हुआ है। शव का पोस्टमार्टम कराया गया है।
विज्ञापन