फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   Auraiya: Woman dies under suspicious circumstances, murder alleged

Auraiya: संदिग्ध हालात में महिला की मौत, हत्या का आरोप, मायके पक्ष को बिना सूचना दिए कर दिया अंतिम संस्कार

Tue, 12 Nov 2024 07:26 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, औरैया
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, औरैया Published by: शिखा पांडेय Updated Tue, 12 Nov 2024 07:26 PM IST
सार

यूपी के औरैया जिले में संदिग्ध हालात में महिला की मौत का मामला सामने आया है। मायके पक्ष को बिना सूचना दिए ससुरालवालों ने महिला का खेत पर अंतिम संस्कार कर दिया।

विज्ञापन
Auraiya: Woman dies under suspicious circumstances, murder alleged
पूनम की फाइल फोटो व अंत्येष्टि स्थल पर जांच पड़ताल करती पुलिस - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

सहायल थाना क्षेत्र के अट्ठैसी गांव में सोमवार की देर रात एक विवाहिता की संदिग्ध हालात में मौत हो गई। ससुरालीजनों ने मायका पक्ष को सूचना दिए बिना ही मंगलवार सुबह ही शव का खेत पर अंतिम संस्कार कर दिया और घर पर ताला डालकर गायब हो गए। ग्रामीणों की सूचना पर लखनऊ से गांव पहुंचे मायका पक्ष के लोगों ने ससुरालीजनों पर हत्या का आरोप लगाया। मां की तहरीर पर पुलिस जांच कर रही है।
विज्ञापन


अट्ठैसी निवासी पूनम ( 30 ) पत्नी लवेश यादव की सोमवार को संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। ससुरालीजनों ने अपने रिश्तेदारों को बुलाकर उसके मंगलवार सुबह शव का गांव स्थित अपने ही खेत पर अंतिम संस्कार कर दिया। मामला ग्रामीणों तक पहुंचा तो किसी ने मृतका के मायके वालों को सूचना दे दी। परिजन गांव पहुंचे तो ससुरालीजन गायब मिले। घर पर ताला पड़ा मिला।
विज्ञापन


मृतका के भाई अंकित यादव ने बताया कि बहन पूनम की शादी 2013 में की थी। शादी के तीन साल बाद उन्हें एक पुत्री हुई, जो वर्तमान में आठ साल है। डेढ़ साल पहले एक और पुत्री ने जन्म लिया। आरोप है कि ससुरालीजन पुत्र की चाहत में उसे प्रताड़ित करने लगे। किसी से भी बात नहीं करने देते थे, गलत आरोप लगाते थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


भाई ने बताया कि बताया कि सोमवार को बहन लखनऊ आ रही थी। सभी लोग उसका इंतजार कर रहे थे। ससुरालीजनों ने देर रात करीब तीन बजे फोन पर बहन की तबीयत खराब होने की बात बताई। यह सुनकर वह लोग लखनऊ से चल दिए। थोड़ी देर बाद ग्रामीणों ने फोन करके बहन की मौत की सूचना दी। इस पर उसने डायल 112 पर फोन करके पुलिस को सूचना दी। ससुरालीजनों ने उनके पहुंचने से पहले ही बहन के शव का अंतिम संस्कार कर दिया गया। भाई ने पुलिस पर समझौता करने की सलाह देने का आरोप लगाया है। मृतका की मां ऊषा यादव पुलिस को पुत्री की हत्या करने को लेकर पति समेत अन्य ससुरालीजनाें के खिलाफ तहरीर दी है। सीओ सिटी महेंद्र प्रताप ने घटना स्थल पर पहुंचकर जांच की। साथ ही फोरेंसिक टीम ने भी साक्ष्य जुटाए हैं। एएसपी आलोक मिश्र ने बताया कि जांच की जा रही है।

राख में मिले कंगन
घटना को लेकर परिवार में ससुरालीजनों के प्रति आक्रोश व्याप्त है। उधर हत्या के बाद शव का जल्दी-जल्दी अंतिम संस्कार किया जाना भी घटना के संदिग्ध होने की ओर इशारा कर रहा है। वहीं, सूत्रों के मुताबिक महिला के अंतिम संस्कार के बाद मौजूद राख में उसके कंगन बरामद हुए हैं। इससे जल्दबाजी की बात का तथ्य और भी मजबूत होता दिख रहा है।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed