{"_id":"6a932a042e8f1c20d10d9057","slug":"instructions-for-special-surveillance-of-people-arriving-from-abroad-auraiya-news-c-211-1-aur1008-150610-2026-08-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Auraiya News: विदेश से आने वाले लोगों पर विशेष निगरानी के निर्देश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Auraiya News: विदेश से आने वाले लोगों पर विशेष निगरानी के निर्देश
Sun, 30 Aug 2026 12:20 AM IST
कानपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया
संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया
Updated Sun, 30 Aug 2026 12:20 AM IST
विज्ञापन
दिबियापुर। डिप्टी सीएम बृजेश पाठक ने शनिवार को लखनऊ स्थित हेल्थ ऑनलाइन पैरामीटर इवैल्यूएशन से प्रदेश के अस्पतालों की ऑनलाइन मॉनिटरिंग की। उन्होंने बुखार व फ्लू से पीड़ित मरीजों के उपचार हेतु स्वास्थ्य व्यवस्थाओं और संसाधनों की उपलब्धता जांची। वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से उन्होंने आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।
डिप्टी सीएम ने बुखार व फ्लू मरीजों के लिए अस्पतालों में अलग रजिस्ट्रेशन काउंटर सुनिश्चित करने को कहा। उन्होंने विदेश से आने वाले लोगों पर विशेष निगरानी रखने का भी निर्देश दिया। साथ ही, प्रत्येक मरीज को तत्काल उपचार उपलब्ध कराने पर जोर दिया। ऑनलाइन मॉनिटरिंग की सूचना मिलते ही दिबियापुर सीएचसी में सभी डॉक्टर और अस्पताल कर्मी अलर्ट हो गए। वे शनिवार सुबह आठ बजे ही ड्रेस कोड में उपस्थित थे। अधीक्षक विजय आनंद ने बताया कि शासन से मिले निर्देशों का पालन किया जाएगा। (संवाद)