फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   Nijhai police outpost in-charge suspended for negligence in the investigation of the accident.

Auraiya News: हादसे की जांच में लापरवाही पर निझाई चौकी प्रभारी निलंबित

Sun, 30 Aug 2026 12:25 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया
संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया Updated Sun, 30 Aug 2026 12:25 AM IST
विज्ञापन
Nijhai police outpost in-charge suspended for negligence in the investigation of the accident.
फोटो-28- उपनिरीक्षक राम मनोज दुबे। स्रोत:सोशल मीडिया
औरैया। मंडी के पास हाईवे पर हुए एक सड़क हादसे की विवेचना में लापरवाही बरतने के आरोप में एसपी अभिषेक भारती ने सदर कोतवाली की निझाई चौकी प्रभारी को निलंबित कर दिया है। बताया जा रहा है कि चौकी प्रभारी ने मामले में लापरवाही बरतते हुए मनमाने ढंग से अंतिम रिपोर्ट लगा दी थी।
विज्ञापन


सदर कोतवाली की निझाई चौकी पर तैनात उपनिरीक्षक राम मनोज दुबे को कुछ समय पहले हाईवे पर हुए सड़क हादसे की दर्ज प्राथमिकी की जांच सौंपी गई थी। विभागीय सूत्रों के अनुसार, चौकी प्रभारी ने विवेचना के दौरान जरूरी तथ्यों को नजरअंदाज कर केस में अंतिम रिपोर्ट लगा दी। पीड़ित पक्ष ने इस संबंध में एसपी अभिषेक भारती से मिलकर न्याय की गुहार लगाई थी। मामले की गंभीरता को देखते हुए एसपी ने जांच सीओ सिटी को सौंपी।
विज्ञापन


प्राथमिक जांच में ही चौकी प्रभारी की कार्यशैली और विवेचना में लापरवाही उजागर हो गई। सीओ की विस्तृत जांच रिपोर्ट सामने आने के बाद एसपी ने शुक्रवार रात कार्रवाई करते हुए चौकी प्रभारी राम मनोज दुबे को निलंबित कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


वर्जन---

विवेचना में लापरवाही के आरोप में चौकी प्रभारी को निलंबित किया गया है। कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए उपनिरीक्षक मंगल सिंह को निझाई चौकी का नया प्रभारी बनाया गया है।

-अभिषेक भारती, एसपी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed