फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   Dilapidated road plays spoiler for weddings; guests turn back upon seeing the poor condition of the route.

Auraiya News: बदहाल सड़क शादी-विवाह में रोड़ा, खराब रास्ते देख लौट जाते लोग

Sun, 30 Aug 2026 12:23 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया
संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया Updated Sun, 30 Aug 2026 12:23 AM IST
विज्ञापन
Dilapidated road plays spoiler for weddings; guests turn back upon seeing the poor condition of the route.
अनंतराम से सोनासी जाने वाली सड़क में भरा पानी। संवाद
औरैया। सदर विधानसभा क्षेत्र के सोनासी गांव में सपा जिलाध्यक्ष सर्वेश बाबू गौतम बृहस्पतिवार शाम पहुंचे और पीड़ित परिवारों से मुलाकात की। ग्रामीणों ने मकान धंसने की जांच और मुआवजे की मांग की, जिस पर जिलाध्यक्ष ने आश्वासन दिया। मुख्य मार्ग के बदहाल होने पर आक्रोश जताया। ग्रामीणों का कहना है कि सड़क जर्जर होने से बच्चों की शादी-विवाह में परेशानी हो रही है। रिश्ते के लिए आने वाले लोग जर्जर सड़क देखकर ही लौट जाते हैं।
विज्ञापन


ग्रामीणों के मुताबिक सड़क पिछले 10 वर्षों से बेहद जर्जर स्थिति में है। सड़क पर बड़े गड्ढे हैं, जो बारिश में जलभराव से तालाब जैसे दिखते हैं। आए दिन राहगीर और बाइक सवार इन गड्ढों में गिरकर चोटिल हो रहे हैं। ग्रामीणों ने बताया कि इस मार्ग का निर्माण मंडी समिति से प्रस्तावित था, पर काम शुरू नहीं हुआ। सपा जिलाध्यक्ष सर्वेश बाबू गौतम ने कहा कि वह इस मामले को जिला प्रशासन के समक्ष मजबूती से उठाएंगे।
विज्ञापन

उन्होंने उच्च अधिकारियों से बात कर जांच कराने और मुआवजा दिलाने का भी आश्वासन दिया। यदि समस्या का समाधान नहीं हुआ, तो पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के माध्यम से मुद्दा उठाया जाएगा। इस मौके पर सपा के कई नेता, कार्यकर्ता और ग्रामीण मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed