{"_id":"668ebd0dbb054eaaa106041e","slug":"auraiya-old-man-dies-nephew-suspects-murder-2024-07-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Auraiya: वृद्ध की मौत, भतीजे ने हत्या की जताई आशंका, जांच में जुटी पुलिस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Auraiya: वृद्ध की मौत, भतीजे ने हत्या की जताई आशंका, जांच में जुटी पुलिस
Wed, 10 Jul 2024 10:30 PM IST
शिखा पांडेय
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, औरैया
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, औरैया
Published by: शिखा पांडेय
Updated Wed, 10 Jul 2024 10:30 PM IST
सार
यूपी के औरैया जिले में वृद्ध की मौत का मामला सामने आया है। भतीजे ने हत्या की आशंका जताई है। पुलिस मामले की छानबीन में जुटी है।
विज्ञापन
मृतक की फाइल फोटो
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
औरैया जिले में बेला थाना क्षेत्र के गांव माखन पुर्वा में एक वृद्ध की मौत हो गई। उसके भतीजे ने हत्या की आशंका जताई है। बेला थाना क्षेत्र के गांव माखन पुर्वा निवासी रामनारायण (65) चार माह से गांव बम्हनौटी में किसी के घर पर रहकर अपना जीवन यापन कर रहे थे। कुछ दिनों से बीमार चल रहे थे। बुधवार दोपहर उनकी मौत हो गई।
सूचना पर पहुंचे भतीजे दिनेश कुमार ने हत्या की आशंका जताई है। बताया कि चाचा रामनारायण ने जनवरी माह में आठ लाख रुपये की एक जमीन बिक्री की थी। जो रुपये उन्हीं के पास थे। क्षेत्राधिकारी अशोक कुमार ने बताया कि शिकायती पत्र नहीं मिला है। भतीजे ने हत्या की आशंका जताई है। मृतक की पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत का सही कारण स्पष्ट हो सकेगा।