फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   Auraiya kidnapping and murder case, Eight accused injured in police encounter, body of teenager found in suitc

औरैया अपहरण और हत्याकांड: पुलिस मुठभेड़ में आठ आरोपी घायल...अस्पताल में भर्ती, सूटकेस में मिला था किशोर का शव

Tue, 26 Mar 2024 09:57 AM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, औरैया
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, औरैया Published by: हिमांशु अवस्थी Updated Tue, 26 Mar 2024 09:57 AM IST
सार

Auraiya News: एरवाकटरा थाना क्षेत्र से शनिवार की दोपहर घर से क्रिकेट खेलने के लिए निकला किशोर का अपहरण कर अज्ञात लोगों ने उसकी हत्या कर शव को सूटकेस में बंद कर गाड़ी में रख दिया था। मामले में पुलिस ने आठ आरोपियों को मुठभेड़ में गिरफ्तार कर लिया है।
 

विज्ञापन
Auraiya kidnapping and murder case, Eight accused injured in police encounter, body of teenager found in suitc
घटनास्थल पर जांच करती पुलिस - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

औरैया जिले में एरवाकटरा थाना क्षेत्र से शनिवार दोपहर अपहृत किशोर की हत्या के मामले में पुलिस ने आठ हत्यारोपियों को मुठभेड़ में गिरफ्तार किया है। एसपी ने बताया फिरौती के लिए किशोर का अपहरण किया गया था। आरोपियों को दिल्ली से गिरफ्तार करके औरैया लाया जा रहा था।

विज्ञापन

इसी दौरान हत्यारोपियों के साथियों ने पकड़े गए साथियों को छुड़ाने के लिए बाउखेड़ा के जंगल में पुलिस की गाड़ियों पर फायरिंग शुरू कर दी। इसमें पुलिस की गाड़ियों पर गोलियां लगी। दस पर पुलिस टीम ने जवाबी कार्रवाई करते हुए फायरिंग शुरू की। तभी मौका पाकर गाड़ी में मौजूद चार आरोपियों ने भी भागने का प्रयास किया।
विज्ञापन

इस पर पुलिस की जवाबी फायरिंग में सभी आठ आरोपी गोली लगने से घायल हो गए। पुलिस ने सभी को गिरफ्तार कर अस्पताल पहुंचाया, जहां से डॉक्टरों ने सभी को उपचार के लिए उच्च सेंटर रेफर कर दिया। एसपी चारू निगम ने बताया कि फिरौती के लिए मुन्ना ने पूरा प्लान बनाया था।

विज्ञापन
विज्ञापन

क्रिकेट खेलने के लिए निकाला था किशोर
इसमें मुख्य आरोपी ने अपने साथियों आशीष, अंकित, शोभन यादव के साथ मिलकर पुलिस टीम पर फायरिंग की थी। वहीं, दिल्ली से पकड़कर लाए गए अवधेश कुमार मिश्रा, दीपक गुप्ता, जतिन दिवाकर व रवि शामिल हैं। बता दें कि एरवाकटरा थाना क्षेत्र के गांव उमरेन से शनिवार दोपहर स्कूल के बाद कस्बा निवासी सराफ शकील का नाबालिग बेटा शबहान घर से क्रिकेट खेलने के लिए निकाला था।

पुलिस ने टीम बनाकर तलाश शुरू की थी
देर रात तक जब वह वापस नहीं लौटा, तो परिजनों ने हर जगह खोजबीन की, लेकिन उसका कहीं पता नहीं चला। इस पर शनिवार की देर रात पर उन्होंने एरवाकटरा थाना में पहुंचकर उसकी गुमशुदगी दर्ज कराई। रिपोर्ट दर्ज होने के बाद सक्रिय हुई पुलिस ने टीम बनाकर सर्विलांस की मदद से संबंधित ठिकानों पर उसकी तलाशी शुरू की।

एक सूटकेस में बंद मिला था नाबालिग का शव
इस बीच एक टीम दिल्ली पहुंची, जहां सर्विलांस टीम से मिले तथ्यों के आधार पर पश्चिम विहार पश्चिम थाना क्षेत्र के पीडागढ़ी सांई मंदिर के पास खुदी में एक कर की तलाशी ली है। इसमें नाबालिग का शव एक सूटकेस में बंद मिला। सुटकेश खोलने पर नाबालिग के हाथ रस्सी व टेप से बंधे मिले। इकलौते नाबालिग की मौत से परिजनों में चीख पुकार मच गई।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed