{"_id":"69d105633b174491dd08063c","slug":"auraiya-hut-engulfed-in-flames-belongings-reduced-to-ashes-standing-crops-saved-by-villagers-vigilance-2026-04-04","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Auraiya: धू-धूकर जली झोपड़ी, सामान जलकर राख, ग्रामीणों की मुस्तैदी से बची खड़ी फसल, फायर ब्रिगेड ने बुझाई आग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Auraiya: धू-धूकर जली झोपड़ी, सामान जलकर राख, ग्रामीणों की मुस्तैदी से बची खड़ी फसल, फायर ब्रिगेड ने बुझाई आग
Sat, 04 Apr 2026 06:04 PM IST
Himanshu Awasthi
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, औरैया
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, औरैया
Published by: Himanshu Awasthi
Updated Sat, 04 Apr 2026 06:04 PM IST
सार
Auraiya News: अछल्दा के पुर्वा थना गांव में शनिवार दोपहर शिवराज यादव की झोपड़ी में आग लगने से कपड़े और दुकान का सामान जलकर राख हो गया। ग्रामीणों और दमकल विभाग की सक्रियता से आग को पास के गेहूं के खेतों तक फैलने से रोक लिया गया।
विज्ञापन
auraiya fire accident
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
औरैया जिले के अछल्दा थाना क्षेत्र में दोपहर को अचानक गांव किनारे रखी झोपड़ी में आग लग गई। आग लगने से झोपड़ी के नीचे रखा सामान जलकर राख हो गया। वहीं, पास में रखा भूसा भी जल गया। आग की लपटें देख ग्रामीणों ने आग पर काबू पा लिय। सूचना पर पहुंची फायर बिग्रेड ने भी आग बुझाई।
विज्ञापन
थाना क्षेत्र के नहर किनारे बसे गांव पुर्वा थना में गांव किनारे शिवराज पुत्र वीरनारायन यादव की झोपड़ी है। शनिवार दोपहर लगभग सवा दो बजे अचानक उसमें आग लग गई। आग की लपटें देख ग्रामीणों ने नहर और पास में लगे हैंडपंप से पानी भरकर आग पर काबू पा लिया।
विज्ञापन
गेहूं की फसल भी चपेट में आ जाती
सूचना पर पहुंची फायर बिग्रेड ने आग पर काबू पाया। पीड़ित ने बताया कि झोपड़ी के नीचे गेहूं, आटा, कपड़े सहित दुकान का सामान रखा था, जो वह जल गया। वहीं, पास में रखा भूसा भी जलकर राख हो गया। ग्रामीणों ने बताया कि अचानक लगी आग पर काबू पा लिया, नहीं तो आसपास खड़ी गेहूं की फसल भी चपेट में आ जाती।