फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   Auraiya: gang misdeed with girl, victim consumed poison

Auraiya: फोन से बुलाकर युवकों ने किया सामूहिक दुष्कर्म, आहत पीड़िता ने खाया जहर

Sun, 05 Jan 2025 06:18 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, औरैया
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, औरैया Published by: शिखा पांडेय Updated Sun, 05 Jan 2025 06:18 PM IST
सार

Auraiya News: किशोरी से सामूहिक दुष्कर्म का मामला सामने आया है। आरोपी अश्लील वीडियो वायरल करने की धमकी दे रहे थे। आहत पीड़िता ने जहर खा लिया। गंभीर हालत में उसे भर्ती कराया गया है।

विज्ञापन
Auraiya: gang misdeed with girl, victim consumed poison
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

एक गांव में शनिवार रात करीब 10 बजे 17 वर्षीय किशोरी को आरोपी ने फोन कर मिलने के लिए बुलाया। किशोरी के पहुंचने पर आरोपी ने अपने दो अन्य साथियों के साथ मिलकर उससे गैंगरेप किया। वारदात से आहत होकर किशोरी ने जहर खाकर जान देने का प्रयास किया, जिसे परिजनों ने अस्पताल में भर्ती कराया। इधर पुलिस ने भाई की तहरीर पर आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्जकर एक को हिरासत में लिया है।
विज्ञापन


गांव निवासी युवक ने पुलिस को शिकायती पत्र देते हुए बताया कि उसकी 17 वर्षीय बहन को शनिवार की रात गांव के रामपूजन ने फोन करके बुलाया। आरोप है कि रामपूजन उसकी बहन को प्रदीप सिंह की चक्की के पीछे ले गया। वहां एकांत में रामपूजन ने साथी अंकू सिंह व प्रदीप सिंह के साथ मिलकर हवस का शिकार बनाया। इसके बाद धमकी देते हुए भगा दिया। पीड़िता ने घर पहुंचकर परिजनों को आपबीती सुनाई। इससे आहत होकर उसने जहरीला पदार्थ खा लिया।
विज्ञापन


आरोप है कि रामपूजन ने पूर्व में भी किशोरी से दुष्कर्म कर उसका अश्लील वीडियो बना लिया था। इसी वीडियो को वायरल करने की धमकी देकर वह शोषण कर रहा था। शनिवार रात को भी गैंगरेप के बाद भी उसे जुबान खोलने पर वीडियो वायरल करने की धमकी दी थी। थानाध्यक्ष विनोद कुमार ने बताया कि किशोरी का उपचार चल रहा है। तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। एक आरोपी को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

बयान दर्ज करने जा रहे सीओ की तबीयत बिगड़ी
अयाना थाना क्षेत्र के एक गांव की नाबालिग से तीन लोगों द्वारा सामूहिक दुष्कर्म के मामले में किशोरी के बयान दर्ज करने सीएचसी अयाना जा रहे सीओ अशोक कुमार की अचानक रास्ते में तबीयत बिगड़ गई। थानाध्यक्ष विनोद कुमार उन्हें लेकर सीएचसी पहुंचे। सीएचसी अधीक्षक डॉ. सुनील शर्मा ने बताया कि सीओ को उल्टी व बेचैनी होने की समस्या थी। इसके चलते प्राथमिक उपचार के बाद एंबुलेंस से उन्हें हृदय रोग संस्थान कानपुर रेफर किया गया है। 

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed