फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   Auraiya: Akhilesh Yadav gave a statement against BJP government

अखिलेश यादव ने कसा तंज: बोले- 2024 में जनता भाजपा को सबक सिखाएगी

Mon, 29 Aug 2022 03:38 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, औरैया
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, औरैया Published by: शिखा पांडेय Updated Mon, 29 Aug 2022 03:38 PM IST
सार

सपा मुखिया अखिलेश यादव ने कहा कि चुनाव के दौरान भाजपा ने जो भी वायदे किए सभी झूठे निकले। नोटबंदी के बहाने कालाधन वापस लाने और भ्रष्टाचार खत्म होने की बात कही। मगर आज भ्रष्टाचार की सीमाएं टूट गयीं हैं।

विज्ञापन
Auraiya: Akhilesh Yadav gave a statement against BJP government
पत्रकारों से वार्ता करते अखिलेश यादव - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव सोमवार को बिधूना कस्बा में व्यापारी और पूर्व मुख्यमंत्री मुलायम सिंह के साले नितिन के निधन पर शोक संवेदना व्यक्त करने पहुंचे। यहां पर उन्होंने केंद्र व प्रदेश की भाजपा सरकार पर जमकर हमला बोला।

विज्ञापन


उन्होंनें कहा कि 2024 के चुनाव में जनता भाजपा को सबक सिखाएगी। सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने कस्बा में पार्टी के प्रदेश सचिव देवेश शाक्य के आवास पर पत्रकारों से वार्ता की। उन्होंने कहा कि भाजपा के बड़े-बड़े नेता जानबूझ कर बुलवाते हैं कि वो पिछड़े हैं और पिछड़ों में झगड़ा बना रहे।
विज्ञापन


सपा मुखिया ने कहा कि चुनाव के दौरान भाजपा ने जो भी वायदे किए सभी झूठे निकले। नोटबंदी के बहाने कालाधन वापस लाने और भ्रष्टाचार खत्म होने की बात कही। मगर आज भ्रष्टाचार की सीमाएं टूट गई हैं। कोई स्थान नहीं बचा जहां पर बड़े पैमाने पर भ्रष्टाचार न हो।

विज्ञापन
विज्ञापन

इनके मंत्री, विधायक खुद सरकार के काम करने के तरीके से शर्मिंदा हैं। बोले कि नोएडा की घटना देखी होगी। वहां के सांसद को खुद पुलिस के कामकाज से शर्मिंदगी व्यक्त करते देखे गया कि वह एक महिला को न्याय नहीं दिला पा रहे हैं। कहा कि आज हर स्तर पर भ्रष्टाचार और मंहगाई बढ़ी है।

जो लोग जीएसटी के बहाने दूध, दही पर टैक्स लगा सकते हैं, वह कुछ भी कर सकते हैं। योजनाएं समाप्त हो गईं। सरकार के पास कोई जवाब नहीं है। ये मनमानी अब ज्यादा दिनों तक चलने वाली नहीं है। अगले चुनाव में जनता भाजपा को सत्ता से उखाड़ फेंकेगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed