{"_id":"6568853449e4a21ab90f3163","slug":"attempt-to-misdeed-a-woman-by-entering-her-house-report-filed-on-the-orders-of-the-court-2023-11-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Banda: सोते समय घर में घुसकर महिला से दुष्कर्म का प्रयास, कोर्ट के आदेश पर रिपोर्ट दर्ज, पढ़ें पूरा मामला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Banda: सोते समय घर में घुसकर महिला से दुष्कर्म का प्रयास, कोर्ट के आदेश पर रिपोर्ट दर्ज, पढ़ें पूरा मामला
Thu, 30 Nov 2023 06:21 PM IST
हिमांशु अवस्थी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बांदा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बांदा
Published by: हिमांशु अवस्थी
Updated Thu, 30 Nov 2023 06:21 PM IST
सार
Banda Crime: थानाध्यक्ष कौशल सिंह ने बताया कि न्यायालय के आदेश पर आरोपी के खिलाफ छेड़छाड़ व धमकी देने की धारा में रिपोर्ट दर्ज की गई है। आरोपी को जल्द गिरफ्तार किया जाएगा।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : सोशल मीडिया
विस्तार
बांदा जिले के तिंदवारी कोतवाली क्षेत्र में न्यायालय के आदेश पर महिला के साथ दुष्कर्म व छेड़खानी करने की रिपोर्ट दर्ज की गई है। थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी महिला ने न्यायायल में वाद प्रस्तुत कर बताया कि पहली अक्तूबर की रात वह अपने घर के आंगन में टीन शेड के नीचे दुधमुंहे बच्चे के साथ सोई थी।
विज्ञापन
तभी रात ढाई बजे करीब गांव का सुलखान सिंह उसके घर के पीछे की बाउंड्री से कूदकर अंदर आया और उसके साथ दुष्कर्म का प्रयास किया। उसकी नींद खुलने पर उसने विरोध किया तो उसके पति, जेठ व सास आ गईं। मौके पर ही आरोपी को पकड़ लिया। जेठ ने पुलिस को फोन करके बुलाया और आरोपी को पुलिस को सौंप दिया।
विज्ञापन
महिला का आरोप है कि थाने में आरोपी को दिन भर बैठाए रखा। पुलिस ने उससे हस्ताक्षर कराकर उसे घर भेज दिया। बाद में पुलिस ने बिना रिपोर्ट लिखे आरोपी को थाने से छोड़ दिया। तब से वह पूरे परिवार को जान से मारने की धमकी दे रहा है। थानाध्यक्ष कौशल सिंह ने बताया कि न्यायालय के आदेश पर आरोपी के खिलाफ छेड़छाड़ व धमकी देने की धारा में रिपोर्ट दर्ज की गई है। आरोपी को जल्द गिरफ्तार किया जाएगा।
विज्ञापन