{"_id":"5f7f5ad19244ab6c6b76a398","slug":"attack-on-woman-station-in-charge-report-on-eight-people","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"कन्नौज: महिला थाना प्रभारी पर हमला, आठ पर रिपोर्ट, दुष्कर्म के मामले की विवेचना करने पहुंची थीं समधन कस्बा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कन्नौज: महिला थाना प्रभारी पर हमला, आठ पर रिपोर्ट, दुष्कर्म के मामले की विवेचना करने पहुंची थीं समधन कस्बा
Fri, 09 Oct 2020 12:04 AM IST
शिखा पांडेय
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कन्नौज
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कन्नौज
Published by: शिखा पांडेय
Updated Fri, 09 Oct 2020 12:04 AM IST
विज्ञापन
गुरसहायगंज कोतवाली
कन्नौज जिले के गुरसहायगंज में दुष्कर्म के एक मामले की जांच करने समधन कस्बा पहुंचीं महिला थाना प्रभारी पर कुछ लोगों ने हमला कर दिया। साथ गए पुलिसकर्मियों ने उन्हें बचाया और गुरसहायगंज कोतवाली में आठ लोगों के खिलाफ मारपीट और सरकारी कार्य में बाधा की रिपोर्ट दर्ज कराई।
इधर, रिपोर्ट दर्ज होने की भनक लगते ही पीड़ित पक्ष ने एसपी कार्यालय पहुंचकर हंगामा किया और महिला थाना प्रभारी पर पिटाई व मोबाइल छीनने का आरोप लगाया। समधन कस्बा के एक गांव में दुष्कर्म का मामला तीन महीने पहले हुआ था।
इसकी रिपोर्ट एक होमगार्ड परिवार गुरसहायगंज कोतवाली में दर्ज कराई थी। इसके बाद विवेचना महिला थाना प्रभारी पूनम अवस्थी को मिली थी। महिला थाना प्रभारी ने बताया कि वह गुरुवार दोपहर विवेचना करने पीड़ित परिवार के घर पहुंची थीं।
विज्ञापन
वहां बयान और बातचीत के दौरान पीड़ित पक्ष ने अचानक हमला बोल दिया। लाठी-डंडे से लोग मारपीट करने लगे। मुझे चोट लगने पर सहकर्मी पुलिसकर्मियों ने हस्तक्षेप कर बचाया और कोतवाली ले आए। यहां महिला थाना प्रभारी ने महिला होमगार्ड पक्ष के आठ लोगों पर मारपीट व सरकारी कार्य में बाधा डालने की रिपोर्ट दर्ज कराई।

इधर, गुरसहायगंज कोतवाली में महिला थाना प्रभारी को पहुंचा और तहरीर देता देख दुष्कर्म पीड़ित पक्ष की महिला होमगार्ड परिवार के साथ एसपी कार्यालय आ पहुंची। यहां बाहर ही उसे शहर कोतवाली से आई पुलिस ने रोक लिया। वह हंगामा करने लगी।
आरोप लगाया कि महिला थाना प्रभारी आरोपियों को बचाने की कोशिश कर रही हैं। वह 50 हजार रुपये लेकर मामले की सुलह कर लेने का अनर्गल आरोप भी लगा रही हैं। जब उसने अनर्गल आरोप लगाने का विरोध किया तो महिला थाना प्रभारी, प्रधान व पुलिसकर्मियों ने मोबाइल छीनकर मारपीट शुरू कर दी।
जैसे-तैसे वह लोग भागकर एसपी कार्यालय पहुंच पाए हैं। कोतवाली पुलिस ने महिला को जांच कर कार्रवाई का आश्वासन देकर लौटा दिया। हालांकि महिला होमगार्ड करीब दो घंटे तक वहां जमी रही।
इस मामले में एएसपी विनोद कुमार ने बताया कि विवेचना करने पहुंचीं महिला थाना प्रभारी के साथ मारपीट हुई है। मामला दर्ज कर आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। महिला होमगार्ड के पक्ष को भी सुना जा रहा है। यदि जरूरी हुआ तो उसकी भी जांच कराई जाएगी।