{"_id":"6a4177a7aec063992f0c7567","slug":"asphalting-of-the-tigain-roshanmau-road-remains-incomplete-commuters-are-falling-and-sustaining-injuries-kanpur-news-c-220-1-akb1002-144961-2026-06-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kanpur News: तिगाईं रोशनमऊ मार्ग का डामरीकरण अधूरा, गिरकर चोटिल हो रहे राहगीर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kanpur News: तिगाईं रोशनमऊ मार्ग का डामरीकरण अधूरा, गिरकर चोटिल हो रहे राहगीर
Mon, 29 Jun 2026 01:06 AM IST
कानपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कानपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, कानपुर
Updated Mon, 29 Jun 2026 01:06 AM IST
विज्ञापन
रूरा। तिगाईं-रोशनमऊ मार्ग में पिछले चार माह पहले शुरू हुए चौड़ीकरण के कार्य में ठेकेदार की लापरवाही से करीब डेढ़ किमी सड़क अधूरी है। बजरी से होकर वाहन सवार निकल रहे हैं। कई बार साइकिल या फिर बाइक सवार गिरकर चुटहिल होते हैं।
तिगाईं-रोशनमऊ मार्ग करीब 10.95 करोड़ की लागत से चौड़ा किया जा रहा है। कार्यदायी संस्था लोक निर्माण विभाग ठेकेदार के माध्यम से यह काम करा रहा है। तिगाईं से लेकर रोशनमऊ तक करीब पांच किलोमीटर सड़क में चौड़ीकरण के बाद डामर की पहली परत रोशनमऊ से लेकर पुत्तीपुरवा गांव तक पड़ चुकी है। अब पुत्तीपुरवा से रूरा अकबरपुर मार्ग अन्य जिला मार्ग तक करीब 1.5 किलोमीटर डामर डालने का काम अभी शेष है। यहां से रोजाना निकलने वाले राहगीर संतोष तिवारी, संजय पाल व दीपू त्रिवेदी ने बताया कि सड़क निर्माण कार्य लंबे समय से अधूरा पड़ा है। ठेकेदार ने अधूरा काम कराकर बंद कर दिया है। बजरी से होकर वाहन सवार निकलते हैं।
कार, ट्रक व डंपर निकलने पर धूल का गुबार उड़ता है तो सांस लेना दूभर होता है। इधर बजरी की वजह से कई बार बाइक या साइकिल सवार गिरकर चुटहिल हो चुके हैं। धूल, गड्ढों और बिखरी गिट्टी के कारण दुर्घटनाओं का खतरा लगातार बना हुआ है। करीब दो दिन पहले मंडौली गांव निवासी बाइक सवार श्याम सिंह व सत्यम मिश्रा की बाइक बजरी में फिसल कर गिर गई तो दोनों लोग चुटहिल हो गए थे। लोक निर्माण विभाग के जेई अमित कटियार ने बताया कि ठेकेदार को जल्द काम पूरा कराने के लिए कहा गया है। डामर उपलब्ध होने में दिक्कत की वजह से कुछ काम विलंबित है।