फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   anti romeo team caught eight fugitives

एंटी रोमियो स्कवॉड जबरदस्त एक्शन में, यहां पकड़े आठ शोहदे

Thu, 23 Mar 2017 10:38 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, फर्रुखाबाद
अमर उजाला ब्यूरो, फर्रुखाबाद Updated Thu, 23 Mar 2017 10:38 PM IST
सार


पहली बार पकड़े गए शोहदों को हिदायत देकर छोड़ा 

विज्ञापन
anti romeo team caught eight fugitives
शोहदों को पकड़ कर ले जाते हुए एंटी रोमियो स्कवॉड (फाइल फोटो)

विस्तार

नई सरकार गठन के बाद पुलिस अधिकारी भी अब सड़कों पर नजर आने लगे हैं। एंटी रोमियो स्क्वायड का असर गुरुवार को मुख्यालय पर दिखाई दिया। सदर सीओ ने भारी भरकम पुलिस फोर्स के साथ मुख्यालय के सार्वजनिक स्थानों व बालिका इंटर कालेज व अन्य स्थानों पर पैदल मार्च कर आठ शोहदों को पकड़ा। स्क्वायड ने इन शोहदों के हाथ में पहने ब्रेसलेट, चश्मा आदि उतरा लिए और हिदायत देते हुए छोड़ दिया।
विज्ञापन


सीओ सदर योगेश कुमार ने बताया कि जिले के प्रत्येक थाने में एक-एक एंटी रोमियो स्क्वायड दल का गठन किया गया है। बताया कि गुरुवार की सुबह उन्होंने जीजीआईसी, सरदार पटेल बालिका इंटर कालेज व कोचिंग सेंटरों के आस-पास चेकिंग अभियान चलाया। जिसमें बाइक पर तीन युवकों के सवार होकर चलने व कालेजों के पास संदिग्ध अवस्था में खड़े आठ युवकों को पकड़ा है।
विज्ञापन


बताया कि इन युवकों के हाथों से ब्रेसलेट व चश्मे उतरवाने के बाद उन्हें हिदायत दी कि वह जहां भी जाना है सीधे जाएं। कालेजों व कोचिंग सेंटरों के आसपास कतई न खड़े हों। कहा कि पहली बार चेकिग में पकड़े गए युवकों को हिदायत देकर छोड़ा गया है। दोबारा यही लड़के मिले तो मुकदमा दर्ज कर जेल भेजा जाएगा। बताया कि वह अभियान के तहत वीडियो रिकार्डिंग भी करवा रहे हैं। इस मौके पर ट्रेनी सीओ अभिनव कनौजिया मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed