फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Anti-Romeo Campaign Conducted in Bidhuna Markets Ahead of Raksha Bandhan

औरैया: रक्षाबंधन पर बिधूना बाजारों में सुरक्षा अभियान, एंटी रोमियो टीम ने महिलाओं से किया संवाद

Thu, 27 Aug 2026 02:36 PM IST
प्रसून शुक्ला न्यूज डेस्क, अमर उजाला,औरैया
न्यूज डेस्क, अमर उजाला,औरैया Published by: प्रसून शुक्ला Updated Thu, 27 Aug 2026 02:36 PM IST
सार

Auraiya News: रक्षाबंधन पर्व पर बाजारों में खरीदारी के लिए बढ़ रही भीड़ को देखते हुए पुलिस ने गुरुवार को एंटी रोमियो अभियान चलाया। सीओ बिधूना पी. पुनीत मिश्रा के नेतृत्व में मिशन शक्ति फेज-5.0 और एंटी रोमियो टीम ने महिला पुलिसकर्मियों के साथ बाजारों, प्रमुख चौराहों, महिला मार्केट, मंदिरों और बैंकों के आसपास महिलाओं व छात्राओं से संवाद किया।

विज्ञापन
Anti-Romeo Campaign Conducted in Bidhuna Markets Ahead of Raksha Bandhan
मिशन शक्ति टीम ने अभियान चलाया। - फोटो : amar ujala

विस्तार

अभियान के दौरान महिला पुलिसकर्मियों ने महिलाओं और स्कूली छात्राओं से बातचीत कर रास्ते में होने वाली परेशानी, छेड़छाड़ या अराजक तत्वों द्वारा परेशान किए जाने की जानकारी ली। पुलिस ने कहा कि महिलाओं और बालिकाओं की सुरक्षा प्राथमिकता है। किसी भी समस्या पर तत्काल पुलिस को सूचना देने की अपील की गई। पुलिस ने शिकायतकर्ता की पहचान गोपनीय रखने और शिकायत पर नियमानुसार कार्रवाई का भरोसा दिलाया।

विज्ञापन

हेल्पलाइन नंबरों की दी जानकारी

मिशन शक्ति टीम ने महिलाओं और छात्राओं को महिला हेल्पलाइन, वूमेन पावर लाइन, आपातकालीन पुलिस सेवा, एंबुलेंस, चाइल्ड हेल्पलाइन, साइबर हेल्पलाइन और मुख्यमंत्री हेल्पलाइन समेत विभिन्न सहायता सेवाओं की जानकारी दी। साथ ही साइबर अपराध से बचाव के लिए अनजान कॉल, संदिग्ध लिंक, ओटीपी और बैंक से जुड़ी गोपनीय जानकारी किसी के साथ साझा न करने की अपील की गई।

विज्ञापन
विज्ञापन





बाजारों में लगातार रहेगी पुलिस की निगरानी

सीओ बिधूना पी. पुनीत मिश्रा ने बताया कि रक्षाबंधन पर बाजारों में महिलाओं और बहनों की खरीदारी को लेकर भीड़ बढ़ती है। उनकी सुरक्षा के लिए थाना क्षेत्र में पुलिस टीम लगातार अभियान चलाएगी। बाजारों और सार्वजनिक स्थानों पर पुलिस की सतर्कता बनाए रखी जाएगी, ताकि महिलाएं और छात्राएं सुरक्षित माहौल में खरीदारी कर सकें।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed