फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Answer sought from five zonal engineers on negligence in construction of CM Grid Road

Kanpur News: सीएम ग्रिड रोड निर्माण में लापरवाही पर पांच जोनल अभियंताओं से जवाब तलब

Sat, 30 Aug 2025 12:37 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 30 Aug 2025 12:37 AM IST
विज्ञापन
Answer sought from five zonal engineers on negligence in construction of CM Grid Road
कानपुर। सीएम ग्रिड रोड निर्माण में लापरवाही करने पर नगर आयुक्त सुधीर कुमार ने मुख्य अभियंता और पांच जोनल अभियंताओं से जवाब तलब किया है। अमर उजाला में शुक्रवार को इस मामले को प्रमुखता से प्रकाशित किया गया था। जिलाधिकारी ने भी अमर उजाला में प्रकाशित दो अन्य खबरों का संज्ञान लेते हुए नगर आयुक्त से जवाब मांगा है।
विज्ञापन

नगर निगम मुख्यमंत्री के ड्रीम प्रोजेक्ट सीएम ग्रिड योजना फेज-1 के तहत आठ महीने से पांच सड़कें बनवा रहा है। निर्माण पूरा कराने की डेडलाइन 18 माह है, इस हिसाब से अब तक करीब 50 फीसदी काम हो जाना चाहिए जबकि करीब 30 फीसदी ही हो पाया है। इस संबंध में नगर आयुक्त ने बताया कि काम सुस्त है। इस संबंध में मुख्य अभियंता (सिविल) और जिन-जिन जोनों में ये सड़कें बन रही हैं उन पांचों जोनों के जोनल अभियंताओं से जवाब मांगा है। संतोषजनक जवाब न मिला तो कार्रवाई की जाएगी। जल्द से जल्द इन सड़कों का निर्माण पूरा कराने के लिए दो शिफ्टों में काम कराया जाएगा ताकि समय से कार्य पूरा कराया जा सके।
विज्ञापन


उधर, अमर उजाला में प्रकाशित दो खबरों ( सड़क के खुले गड्ढे से बचने के लिए नाले में ऑटो पलटने और नगर निगम, मेट्रो लापरवाही से गड्ढों, जलभराव से परेशानी) को जिलाधिकारी ने संज्ञान में लिया है। उन्होंने इन पर कार्रवाई सहित नगर आयुक्त से जवाब मांगा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed