फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etawah News ›   ANM Student Murder, Deep wound found on the neck, police said possibility of murder in love affair

ANM Student Murder: गर्दन पर मिला गहरा घाव, पुलिस बोली- प्रेम प्रसंग में हत्या की आशंका, प्रेमी की तलाश जारी

Fri, 15 Mar 2024 05:43 AM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इटावा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इटावा Published by: हिमांशु अवस्थी Updated Fri, 15 Mar 2024 05:43 AM IST
सार

Etawah News: नर्सिंग प्रथम वर्ष की छात्रा प्रिया ने सुबह आठ से एक बजे तक ओपीडी में नौकरी की। इसके बाद वह साथ में काम करने वाली अपनी दोस्त को मोबाइल देकर चली गई। जाते समय जल्दी लौटने की बात भी कही। जानकारी पर शाम को परिजन भी तलाशने आए, लेकिन तब कोई सुराग नहीं लगा था। पुलिस प्रेम प्रसंग में हत्या की आशंका जता रही है।

विज्ञापन
ANM Student Murder, Deep wound found on the neck, police said possibility of murder in love affair
ANM Student Murder - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

इटावा जिले में सैफई मेडिकल कॉलेज की पैरामेडिकल छात्रा की हत्या कर शव सड़क किनारे फेंक दिया गया। घटना की जानकारी होते ही मेडिकल कॉलेज के छात्र आक्रोशित हो गए। उन्होंने ट्रामा सेंटर के सामने हंगामा किया और जिला प्रशासन के खिलाफ प्रदर्शन करते हुए नारेबाजी की। हंगामे की सूचना पर कई थानों की पुलिस पहुंच गई। छात्र-छात्राओं को समझाने का प्रयास देर रात तक किया जा रहा था।

विज्ञापन

वहीं, पुलिस के मुताबिक छात्रा के गले में घाव मिला है। आशंका है कि धारदार हथियार या फिर गोली मारकर हत्या की गई। गुरुवार देर शाम लगभग आठ बजे वैदपुरा पुलिस को सोनई नदी पुल के पास सड़क किनारे एक युवती का शव पड़ा होने की सूचना मिली। इस पर एसओ समित कुमार पुलिस बल के साथ पहुंच गए। वहां युवती की शिनाख्त का प्रयास किया गया, तो उसके मेडिकल कॉलेज की छात्रा होने की बात पता चली।

विज्ञापन

इस पर पुलिस रात लगभग साढ़े नौ बजे मेडिकल कॉलेज पहुंची। यहां छात्रा की पहचान प्रिया मिश्रा (20) निवासी कुदरकोट जिला औरैया के रूप में हुई। प्रिया एएनएम प्रथम वर्ष की छात्रा थी और छात्रावास की तीसरी मंजिल पर कक्ष संख्या 302 में रहती थी। पुलिस पूछताछ में पता चला कि प्रिया सुबह करीब आठ बजे ओपीडी में ड्यूटी के लिए गई थी। एक बजे वहां से लौटकर आई थी। दो बजे से कक्षाएं चलती हैं।

तीन डॉक्टरों के पैनल से छात्रा का पोस्टमार्टम कराया
उसमें उसके शामिल न होने पर वार्डन नीलम शाह ने परिजनों को सूचना दी थी। पुलिस से घटना की जानकारी होने पर छात्र आक्रोशित हो गए। बड़ी संख्या में छात्र ट्रामा सेंटर के बाहर जमा हो गए। छात्रों ने मेडिकल कॉलेज प्रबंधन और पुलिस-प्रशासन के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। सूचना पर वैदपुरा के साथ ही कई थानों का पुलिस पहुंच गया। देर रात ही तीन डॉक्टरों के पैनल से छात्रा का पोस्टमार्टम कराया जा रहा है।

विज्ञापन

पैरामेडिकल की छात्रा का शव मिला है। उसकी गर्दन पर गहरा घाव है। किसी धारदार हथियार या फिर गोली मारकर हत्या करने की आशंका है। पैनल से पोस्टमार्टम कराया जा रहा है। आसपास के सीसीटीवी फुटेज निकाले जा रहे हैं।  जल्द ही आरोपी दोनों भाइयों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।  -संजय कुमार वर्मा, एसएसपीx

प्रेम प्रसंग में हत्या की आशंका जता रही है पुलिस
नर्सिंग प्रथम वर्ष की छात्रा प्रिया ने सुबह आठ से एक बजे तक ओपीडी में नौकरी की। इसके बाद वह साथ में काम करने वाली अपनी दोस्त को मोबाइल देकर चली गई। जाते समय जल्दी लौटने की बात भी कही। जानकारी पर शाम को परिजन भी तलाशने आए, लेकिन तब कोई सुराग नहीं लगा था। पुलिस प्रेम प्रसंग में हत्या की आशंका जता रही है। एक युवक की तलाश में टीम को लगाया गया है।

वार्डन नीलम शाह और तरंगनी दोनों से जानकारी की
प्रिया के दोपहर दो बजे क्लास में न पहुंचने पर वार्डन की ओर से माता-पिता को सूचना दी गई। इस पर दोनों गुरुवार शाम करीब पांच बजे छात्रावास पहुंचे थे। वहां उन्होंने वार्डन नीलम शाह और तरंगनी दोनों से जानकारी की। शाम करीब सात बजे तक हॉस्टल में रहने के बाद जब प्रिया का कुछ पता नहीं चला, तो दोनों गांव लौट गए। इधर, मेडिकल कॉलेज में भी लगातार छात्रा का पता लगाने का प्रयास हो रहा था।

अपना फोन देकर चली गई थी छात्रा
इसी बीच रात में शव मिलने की जानकारी मिली। पुलिस पूछताछ में प्रिया की एक दोस्त ने बताया कि प्रिया दोपहर में ओपीडी की ड्यूटी करने के बाद उसे अपना फोन देकर चली गई थी। उससे पूछा भी था कि कहां जा रही हो, लेकिन उसने कुछ स्पष्ट नहीं बताया। पुलिस पूछताछ में प्रेम प्रसंग का भी मामले सामने आ रहा है।

प्रेमी की तलाश की जा रही है
पुलिस प्रेमी की तलाश कर रही है। देर रात मेडिकल कॉलेज में हंगामे की सूचना पर एसपी देहात सत्यपाल सिंह, एडीएम अभिनव रंजन श्रीवास्तव समेत कई अधिकारी पहुंच गए। एसएसपी संजय कुमार वर्मा ने बताया कि छात्रा की हत्या में प्रेम प्रसंग का मामला सामने आ रहा है। एक युवक की तलाश की जा रही है। जल्द घटना का खुलासा किया जाएगा।

छात्रों ने बंद किया मेडिकल कॉलेज का गेट नंबर चार
देर रात हंगामा कर रहे मेडिकल छात्रों ने मेडिकल कॉलेज का गेट नंबर चार बंद करके उसमें ताला डाल दिया और वहीं प्रदर्शन करने लगे। सूचना पर पहुंचे अधिकारी देर रात छात्रों को समझाने का प्रयास कर रहे थे। छात्रों ने सुरक्षा के मुद्दे पर नारेबाजी की। कहा कि मेडिकल कॉलेज के हॉस्टलों के लंबे समय से कैमरे खराब हैं। ऐसे में कोई भी घटना की जानकारी नहीं मिल पाती है।

आरोपियों की जल्द गिरफ्तारी पर अड़े छात्र
छात्रा की हत्या के बाद आक्रोशित छात्र देर रात तक धरना प्रदर्शन करते रहे। छात्रों की मांग है कि आरोपियों की गिरफ्तारी जल्द से जल्द की जाए। छात्रों को समझाने के लिए एसएसपी भी मौके पर मौजूद रहे लेकिन बात बन नहीं सकी थी। करीब एक हजार छात्र लगातार नारेबाजी करते रहे। उधर, पुलिस यह भी आशंका जता रही है कि छात्रा की हत्या कहीं और करके शव यहां लाकर फेंका गया है। पुलिस छात्रा की मोबाइल डिटेल भी निकलवा रही है, जिससे यह पता चल सके कि उसकी आखिरी बार किससे बात हुई थी। फिलहाल पुलिस की टीमें कुछ संदिग्धों का सुराग लगाने में जुटी हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed