{"_id":"69bdb27de26c3a7d680f001f","slug":"ananya-triumphs-in-under-15-chess-trials-kanpur-news-c-362-1-ka11003-143780-2026-03-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kanpur News: अंडर-15 शतरंज ट्रायल में अनन्या ने मारी बाजी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kanpur News: अंडर-15 शतरंज ट्रायल में अनन्या ने मारी बाजी
विज्ञापन
अंडर-15 शतरंज ट्रायल में विजयी प्रतिभागी।
- फोटो : संगठन
कानपुर। गोविंदनगर स्थित वैदिक धर्म सभा में शुक्रवार को कानपुर चेस एसोसिएशन की ओर से अंडर-15 बालिका वर्ग की चयन प्रतियोगिता आयोजित हुई। ट्रायल में कुल 17 प्रतिभागियों ने हिस्सा लिया और चार राउंड तक मुकाबले खेले गए। कड़े मुकाबले में वीरेंद्र स्वरुप एजुकेशन सेंटर किदवईनगर की अनन्या अवस्थी ने 3.5 अंक हासिल कर पहला स्थान प्राप्त किया और विजेता बनीं।
मरियमपुर सीनियर सेकेंडरी स्कूल की स्वास्तिका कुमारी तीन अंकों के साथ दूसरे, बीएनएसडी शिक्षा निकेतन की आद्या मिश्रा इतने ही अंक के साथ तीसरे और वीरेंद्र स्वरुप जाजमऊ की कनिषा 2.5 अंकों के साथ चौथे स्थान पर रहीं। प्रतियोगिता में पांच वर्ष की नन्हीं प्रतिभागी अक्षिता तिवारी ने अपने प्रदर्शन से सभी को प्रभावित किया। चयनित चारों खिलाड़ी अब अंडर-15 राज्य स्तरीय शतरंज प्रतियोगिता में कानपुर का प्रतिनिधित्व करेंगी।
समापन अवसर पर मुख्य आर्बिटर बाल गोविंद अवस्थी ने विजेताओं को मेडल और प्रमाण पत्र प्रदान किए। एसोसिएशन के सचिव दिलीप श्रीवास्तव ने बताया कि चयनित खिलाड़ियों का प्रवेश शुल्क और यात्रा व्यय एसोसिएशन की ओर से वहन किया जाएगा। उन्होंने बताया कि 24-25 मार्च को डीपीएस सीतापुर में प्रस्तावित राज्य स्तरीय प्रतियोगिता फिलहाल स्थगित कर दी गई है। नई तिथि घोषित होने पर खिलाड़ियों को सूचित किया जाएगा।