फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Alliance can go to BSP's account with seat of this Vidhan Sabha Sector

Election 2019: गठबंधन से बसपा के खाते में जा सकती है इस विधानसक्षा क्षेत्र की सीट

Fri, 01 Jun 2018 04:01 PM IST
पंकज प्रसून, अमर उजाला, कानपुर
पंकज प्रसून, अमर उजाला, कानपुर Updated Fri, 01 Jun 2018 04:01 PM IST
विज्ञापन
Alliance can go to BSP's account with seat of this Vidhan Sabha Sector
पार्टी इस बार यहां से किसी ब्राह्मण को उतारने की तैयारी में
लोकसभा चुनाव 2019 में मिलकर चुनाव लड़ने की घोषणा कर चुकी सपा-बसपा के बीच सीटों का बंटवारा किस तरह से होगा, इसे लेकर तैयारी चल रही है। इस बंटवारे में कानपुर देहात की अकबरपुर रनियां सीट बसपा के खाते में जाने की चर्चा है। कहा जा रहा है कि पहले की तरह इस बार भी बसपा इस सीट पर ब्राह्मण प्रत्याशी उतारेगी। बसपा के पास ब्राह्मण प्रत्याशी उतारने की ठोस वजह भी बताई जा रही है।
विज्ञापन


अकबरपुर रनियां लोकसभा क्षेत्र में जातिगत मतदाताओं की स्थिति देखी जाए तो यहां पर सबसे अधिक दलित मतदाता हैं। ब्राह्मणों की संख्या भी अच्छी खासी है। रनियां विधानसभा, बिठूर विधानसभा, कल्याणपुर विधानसभा और महाराजपुर विधानसभा क्षेत्र को ब्राह्मण बहुल क्षेत्र कहा जाता है। ये सभी विधानसभाएं अकबरपुर लोकसभा क्षेत्र में आती हैं। यही वजह है कि 2014 के लोकसभा चुनाव में मोदी लहर की वजह से देवेंद्र सिंह भोले के वोट बैंक में 28 प्रतिशत की बढ़ोत्तरी हुई। बसपा प्रत्याशी रहे अनिल शुक्ल वारसी को मोदी लहर में भी मात्र ढाई प्रतिशत वोट का नुकसान हुआ। इसके पीछे कहा जा रहा है कि इस लोकसभा के ब्राह्मण बहुल विधानसभा क्षेत्रों से वारसी को अच्छा वोट मिला। 2009 के चुनाव में भी बसपा, कांग्रेस के विजयी प्रत्याशी राजाराम पाल से सिर्फ 30 हजार कुछ वोट से पीछे थी। बसपा का इस सीट को लेकर जो क्लियर फंडा है, उसमें कहा जा रहा है कि यहां के दलित वोट बैंक पर उसको ज्यादा मेहनत नहीं करनी है। ब्राह्मण प्रत्याशी उतारने से उसके वोट बैंक में और भी इजाफा होगा। सपा की वजह से पिछड़ी जातियों का वोट भी उसके खाते में जाएगा।

विज्ञापन


अकबरपुर लोकसभा में एक आरक्षित विधानसभा क्षेत्र 
अकबरपुर रनियां लोकसभा क्षेत्र में कुल पांच विधानसभा क्षेत्र आते हैं। इसमें रनियां कानपुर देहात जिले में पड़ता है बाकी बिठूर, कल्याणपुर और महाराजपुर विधानसभा क्षेत्र कानपुर नगर जिले में आते हैं। इसमें घाटमपुर विधानसभा क्षेत्र आरक्षित कोेटे में आता है।
विज्ञापन
विज्ञापन


प्रत्याशी के नाम पर चल रहा कयास
अकबरपुर रनियां लोकसभा सीट से बसपा का ब्राह्मण प्रत्याशी कौन होगा, इस पर पार्टी के अंदर और दूसरी पार्टियों में भी कयास चल रहा है। इतना तय माना जा रहा है कि पार्टी अपने किसी बड़े नेता को ही यहां से उतार सकती है। यह भी कहा जा रहा है कि पार्टी किसी बाहरी पर दांव लगाने से कतराएगी। दरअसल इस लोकसभा क्षेत्र का ज्यादा हिस्सा कानपुर महानगर में आता है। ऐसे में किसी बाहरी को स्थानीय लोग का समर्थन नहीं मिलने की बात कही जा रही है।

पिछले चुनाव में बसपा सपा प्रत्याशियों की स्थिति
2012 में...
बसपा दूसरे स्थान पर रही, कुल वोट मिला : 2, 02,587
सपा तीसरे स्थान पर रही, कुल वोट मिला:   1,47,002
2009 में
बसपा दूसरे स्थान पर रही, कुल वोट मिला:  1,60,506
सपा चौथे स्थान पर रही, कुल वोट मिला: 1,14,820

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed