फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Allegation: Police detained bullion traders and extorted money from them.

Kanpur News: आरोप, पुलिस ने सराफा व्यापारियों को हिरासत में लेकर की वसूली

Fri, 26 Jun 2026 01:44 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कानपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, कानपुर Updated Fri, 26 Jun 2026 01:44 AM IST
विज्ञापन
Allegation: Police detained bullion traders and extorted money from them.
कानपुर देहात। आदर्श व्यापार मंडल कानपुरनगर के जिलाध्यक्ष ने दो सराफा व्यापारियों को हिरासत में लेकर वसूली के आरोप लगाए हैं। जिलाध्यक्ष ने सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल कर एसपी से कार्रवाई की गुहार लगाई है। वहीं, पुलिस का कहना है कि चोरी का माल खरीदने के आरोप में दोनों को लाया गया था।
विज्ञापन




जिलाध्यक्ष महेश वर्मा ने जारी किए वीडियो में बताया कि 23 जून की रात करीब साढ़े आठ बजे कानपुर नगर के घाटमपुर में सराफा व्यापारी गोपाल गुप्ता को सिविल ड्रेस में पकड़ ले गए थे। इसी तरह चकेरी के सराफा व्यापारी शिव सोनी को पकड़कर ले गए। घाटमपुर व चकेरी थाने में पुलिस ने जानकारी ने अनभिज्ञता जताई थी।
विज्ञापन




112 पर अपहरण की आशंका जाहिर की। तब उन्हें कंट्रोल रूम से जानकारी मिली कि दोनों व्यापारियों को अकबरपुर थाना पुलिस ले गई है। परिजन अकबरपुर थाने पहुंचे तो पुलिस ने मिलने नहीं दिया। बुधवार दोपहर 12 बजे वह पदाधिकारियों के साथ अकबरपुर आए तो बारा चौकी भेज दिया गया। वहां, व्यापारी चौकी में बंद मिले। पुलिस ने दोनों को चोरी का माल खरीदने के आरोप में हिरासत में लेने की बात कही। आरोप है कि पुलिस ने व्यापारी शिव सोनी के परिजन से 1.60 लाख रुपये व गोपाल शर्मा के परिजन से 1.40 रुपये लेने के बाद रात डेढ़ बजे के करीब दोनों को छोड़ा।
विज्ञापन
विज्ञापन




जिलाध्यक्ष महेश वर्मा ने बताया कि उन्होंने एक्स हैंडल पर पोस्ट कर व्यापारियों को छोड़े जाने की मांग की थी। ट्वीट करने पर पुलिस की ओर से ट्वीट डिलीट न करने पर व्यापारियों को जेल भेजने की बात कहकर दबाव बनाया है। इस पर ट्वीट डिलीट करना पड़ा।




..................



बयान...



चोरी के मामले में पूछताछ के लिए व्यापारी को लाया गया था, जीडी में दाखिल है। पूछताछ के बाद वापस भेज दिया गया। वह भी जीडी में दाखिल है। पूर्व में व्यापारी गजनेर थाना से जेल भेजा गया था। लगे आरोपों की जांच की जा रही है। सत्यता के आधार पर कार्रवाई की जाएगी। - श्रद्धा नरेंद्र पांडेय, एसपी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed