फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Uproar on London-to-Dhaka flight: Argument followed by a chaotic, movie-style brawl—watch the video.

लंदन से ढाका जा रही फ्लाइट में बवाल: पहले हुई बहस, फिर फिल्मी स्टाइल में मारपीट से मचा हड़कंप, देखें वीडियो

Fri, 18 Sep 2026 11:15 AM IST
अस्मिता त्रिपाठी वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला Published by: अस्मिता त्रिपाठी Updated Fri, 18 Sep 2026 11:15 AM IST
सार

लंदन से ढाका जा रही बिमान बांग्लादेश एयरलाइंस की फ्लाइट में दो यात्रियों के बीच पहले बहस और फिर मारपीट हो गई। दोनों ने एक-दूसरे पर लात-घूंसे बरसाए। हंगामे में एक यात्री की टी-शर्ट फट गई। देखें वीडियो 

विज्ञापन
Uproar on London-to-Dhaka flight: Argument followed by a chaotic, movie-style brawl—watch the video.
लंदन-ढाका फ्लाइट में यात्रियों के बीच मारपीट - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

लंदन से बांग्लादेश के ढाका जाने वाली एक फ्लाइट में हंगामा हो गया। दरअसल, दो यात्रियों के बीच झगड़ा हुआ और बात मारपीट तक पहुंच गई। यह घटना बिमान बांग्लादेश एयरलाइंस है। अब सोशल मीडिया पर इस घटना का एक वीडियो वायरल हो रहा है।

विज्ञापन

 

क्या है पूरा मामला? 
ढाका ट्रिब्यून के अनुसार, लंदन से ढाका के लिए बिमान बांग्लादेश एयरलाइंस की एक फ्लाइट ने उड़ान भरी। दो यात्रियों के बीच पहले बहस हुई और फिर वे आपस में लड़ने लगे। साथ के यात्रियों ने बीच-बचाव करने की कोशिश की, लेकिन वे दोनों एक-दूसरे को लात-घूंसे मारने लगे। हालांकि, काफी मशक्कत के बाद उन्हें काबू में किया गया। इस घटना के दौरान एक यात्री की टी-शर्ट फट गई। 

एयरलाइन ने इस मामले पर क्या कहा?
बिमान बांग्लादेश ने इस घटना पर प्रतिक्रिया दी है। फ्लाइट में हुई बहस के बारे में पूछे जाने पर एयरलाइन के जनरल मैनेजर महबूबुद्दीन अहमद ने कहा, 'मुझे इस घटना के बारे में कोई जानकारी नहीं है, लेकिन मैं जल्द ही पता लगाऊंगा।' इसके साथ ही एयरलाइन ने घटना पर आगे कोई टिप्पणी नहीं की और इसमें किसी भी तरह की भूमिका से साफ इनकार कर दिया।

वहीं, जब दो यात्री आपस में झगड़ रहे थे, तो फ्लाइट में अफरा-तफरी मच गई। दूसरे यात्री डर गए थे। हालाकि, घटना के बारे में पता चलने पर पायलट तुरंत यात्रियों के पास पहुचे और स्थिति को शांत किया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed