फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etawah News ›   Akhilesh Yadav taunt on Anupriya Patel, said BJP is being defended by writing a letter

UP: अनुप्रिया पटेल पर अखिलेश का तंज, बोले- पत्र लिखकर किया जा रहा बीजेपी का बचाव

Sun, 30 Jun 2024 05:36 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इटावा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इटावा Published by: शिखा पांडेय Updated Sun, 30 Jun 2024 05:36 PM IST
सार

Etawaah News: दिबियापुर विधायक के पौत्र की शादी समारोह में शामिल होने पहुंचे सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष ने भाजपा पर हमला बोला। उन्होंने कहा कि बीजेपी आरक्षण के साथ खिलवाड़ कर रही है। आरक्षण की मूल भावन के खिलाफ काम कर रही है।

विज्ञापन
Akhilesh Yadav taunt on Anupriya Patel, said BJP is being defended by writing a letter
शादी समारोह में शामिल वर-वधु के साथ सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने रविवार को भाजपा पर हमला बोला। कहा कि भाजपा आरक्षण के साथ खिलवाड़ कर रही है। जब से भाजपा सरकार आई है तब उनका हर फैसला आरक्षण की मूल भावना के खिलाफ है। जातीय गणना कराकर आबादी के हिसाब से सबका सम्मान हो यही संविधान कहता है। यही बात बाबा साहेब, लोहिया जी समेत नेताजी चाहते थे।

विज्ञापन


विज्ञापन

उन्होंने केंद्रीय मंत्री अनुप्रिया पटेल के ओबीसी को लेकर मुख्यमंत्री को लिखे गए पत्र पर तंज कसा। कहा, जो लोग आज पत्र लिख रहे हैं वह भाजपा का बचाव कर रहे हैं। रविवार दोपहर भरथना में दिबियापुर विधायक प्रदीप यादव के पौत्र आर्यन के शादी समारोह में शामिल होने पहुंचे अखिलेश ने पत्रकारों से वार्ता करते हुए कहा कि दिल्ली व वाराणसी विश्वविद्यालय के नौकरी के आंकड़े निकालें तो पीडीए परिवार के लोग 15 प्रतिशत से ज्यादा नहीं दिखाई देंगे। बोले-भाजपा सरकार परीक्षाओं से खिलवाड़ खुद करती है और अंगुली दूसरे पर उठाते है।
विज्ञापन
विज्ञापन

 

नीट की परीक्षा ही ठीक से नहीं करा सके। उससे पहले की परीक्षाओं से खिलवाड़ किया गया। बड़ी संख्या में युवा व उनके परिवार प्रभावित हुए हैं। उन्होंने कहा कि एक जुलाई को पार्टी की ओर से पौधरोपण कार्यक्रम के तहत पार्टी नेता व कार्यकर्ता समाजवादी विचारधारा की जड़ों को मजबूत बनाएं।
 

उन्होंने दावा किया कि उपचुनाव में भी भाजपा हारेगी। उन्होंने टी-20 विश्व कप जीतने पर इंडिया की टीम को बधाई दी। इस दौरान पूर्व जिलाध्यक्ष अशोक यादव, अजय कुमार यादव ब्लॉक प्रमुख पति ध्रुव यादव मौजूद रहे। मुकेश यादव के परिवार से मुलाकात की। इस दौरान विधायक प्रदीप यादव उनके पुत्र पुष्पेंद्र यादव रिंकू, मोहित यादव आंसू, हरिओम यादव, विनोद यादव कक्का आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed