फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kannauj News ›   Akhilesh Yadav said  BJP can change anyones name to Amrit, vote will remove this disease

Kannauj: अखिलेश यादव बोले- भाजपा किसी का भी नाम बदल कर अमृत रख सकती है, वोट से दूर होगी ये बीमारी

Tue, 31 Jan 2023 09:33 PM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कन्नौज
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कन्नौज Published by: हिमांशु अवस्थी Updated Tue, 31 Jan 2023 09:33 PM IST
सार

जम्मू कश्मीर में आतंकी हमले में मारे गए श्रमिकों के आश्रितों से सपा राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश ने मुलाकात की। इस दौरान अखिलेश यादवने भाजपा पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि भाजपा मदद के नाम पर सिर्फ झूठा आश्वासन देती है।

विज्ञापन
Akhilesh Yadav said  BJP can change anyones name to Amrit, vote will remove this disease
मालती देवी और पुष्पा को चेक देते सपा राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

कन्नौज में सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने भाजपा सरकार पर रविवार को निशाना साधा। उन्होंने कहा कि एलआईसी बिक गई और एसबीआई डूब रही है। यह देश के लिए बड़ा खतरा है। रविवार को आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे पर अखिलेश यादव ने रामसागर की पत्नी मालती देवी और मुनेश की पत्नी पुष्पा देवी से मुलाकात की।

विज्ञापन

बता दें कि  17 अक्तूबर 2022 को ठठिया थाना के दन्नापुर्वा निवासी श्रमिक रामसागर वर्मा और मुनेश की जम्मू कश्मीर के शोपियां में आतंकियों ने हमला कर हत्या कर दी थी। दोनों परिवारों को उन्होंने एक-एक लाख की आर्थिक सहायता चेक दी। उन्होंने कहा कि भाजपा मदद के नाम पर सिर्फ झूठा आश्वासन देती है।
विज्ञापन

भाजपा किसी का भी नाम बदल सकती है
श्रमिकों को 50-50 लाख रुपये और परिवार के एक सदस्य को नौकरी दें। सिर्फ नाम बदलकर भाजपा धर्म के नाम पर लोगों को लड़ाने का काम कर रही। मुगल गार्डन का नाम बदलने पर उन्होंने कहा कि कल किसी का भी नाम बदल कर भाजपा अमृत रख सकती है।  सिर्फ वोट से ही भाजपा नाम की बीमारी दूर होगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

झोपड़ी में रह रहा परिवार, बच्चों की पढ़ाई पर संकट
जम्मू कश्मीर में आतंकियों के हमले में मारे गए श्रमिकों के परिजनों का दर्द अब सियासत बन गया। सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव से आश्रितों ने कहा कि सरकार अपना वादा नहीं निभा रही। उन्हें आवास, नौकरी और पट्टे का लाभ नहीं दिया गया। परिवार झोपड़ी में रह रहा और बच्चों की पढ़ाई तक नहीं हो पा रही है।

सुब्रत पाठक का नहीं कोई स्टैंडर्ड
सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव से जब पत्रकारों ने सवाल किए, तो सांसद सुब्रत पाठक का नाम सुनते ही उनके तेवर बदल गए। उन्होंने कहा कि भाजपा सांसद सुब्रत पाठक का कोई स्टैंडर्ड नहीं है। उनके बारे में कोई सवाल न पूछे।

श्रमिकों की मौत बन गया सियासी मुद्दा
सदर तहसील में 21 जनवरी को राज्यमंत्री असीम अरुण, डीएम शुभ्रांत शुक्ल और एसपी कुंवर अनुपम सिंह संपूर्ण समाधान दिवस में जनता की शिकायत सुन रहे थे। इस दौरान फरियाद लेकर पहुंची मृतक श्रमिक मुनेश की पत्नी पुष्पा ने शासन-प्रशासन पर आर्थिक मदद न करने का आरोप लगाया। इस घटना के बाद अब श्रमिकों की मौत का मुद्दे पर सियासी रंग चढ़ने लगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed