फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kannauj News ›   Akhilesh became emotional remembering Amar, Azam and Mulayam, said 24 years ago they had brought here

UP: अमर, आजम और मुलायम...तीनों को याद कर भावुक हुए अखिलेश, कहा- 24 साल पहले इन्होंने यहां लाकर लड़ाया था चुनाव

Fri, 26 Apr 2024 02:46 PM IST
हिमांशु अवस्थी तारिक इकबाल, अमर उजाला, कन्नौज
तारिक इकबाल, अमर उजाला, कन्नौज Published by: हिमांशु अवस्थी Updated Fri, 26 Apr 2024 02:46 PM IST
सार

Kannauj News: अखिलेश यादव ने कहा कि यह चुनाव नकारात्मक राजनीति को खत्म करने का है। कन्नौज की पहचान खुशबू से है। इससे मोहब्बत बढ़ती है। जो महका कन्नौज की है, जो खुशबू कन्नौज की है, उसे आगे बढ़ाया जाएगा। यहां की खुशबू को हमलोग दुनिया में फैलाएंगे।

विज्ञापन
Akhilesh became emotional remembering Amar, Azam and Mulayam, said 24 years ago they had brought here
अखिलेश यादव ने सोशल मीडिया पर साझा कीं पहले चुनाव की तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

अपने ढाई दशक के सियासी कॅरियर में डेढ़ दशक के बाद फिर से कन्नौज से सियासी पारी शुरू करने पहुंचे अखिलेश अपने पहले चुनाव को यादव कर भावुक दिखे। उन्होंने अपने पिता के अलावा अमर सिंह, आजम खां और जनेश्वर मिश्र को याद करते हुए कहा कि तब इन सभी ने ही यहां की जनता से रूबरू कराते हुए पहला चुनाव लड़वाया था। यहां की जनता ने हमेशा समर्थन देकर कामयाब किया।

विज्ञापन

अब फिर से जनता की आवाज पर वह यहां पहुंचे हैं। इस बार भी आर्शीवाद मिलेगा। कलक्ट्रेट में नामांकन के बाद मीडिया से रूबरू अखिलेश यादव ने पहले चुनाव को यादकर बात की शुरुआत की। कहा कि राजनीति की शुरुआत यहां की जनता के समर्थन से हुई। इस बार भी जनता के ही बुलावे पर यहां आया हूं। जनता के इस अपार समर्थन और स्नेह के लिए आभार भी जताया।
विज्ञापन

कहा कि मुझे याद है कि राजनीति की शुरुआत के दौरान अमर सिंह अंकल, आदरणीय नेताजी, आजम खान साहब और बड़ी संख्या में उस समय के नेतृत्व पर यहां आया था। नेताजी ने यहां फैसला लिया था। फिर मैं जनता के बीच में जा रहा हूं। कन्नौज की जनता ने उस समय भी आशीर्वाद दिया था। मुझे उम्मीद है इस बार भी कन्नौज की जनता उससे बड़ा आशीर्वाद देकर के लोकसभा भेजेगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

कन्नौज की पहचान खुशबू, यहीं से शुरू होगी क्रांति
अखिलेश यादव ने कहा कि यह चुनाव नकारात्मक राजनीति को खत्म करने का है। कन्नौज की पहचान खुशबू से है। इससे मोहब्बत बढ़ती है। जो महका कन्नौज की है, जो खुशबू कन्नौज की है, उसे आगे बढ़ाया जाएगा। यहां की खुशबू को हमलोग दुनिया में फैलाएंगे। कन्नौज के विकास के लिए, यहां के लोगों के सम्मान के लिए और कन्नौज की पहचान के लिए काम होगा। कन्नौज का इतिहास शानदार रहा है।

भाजपा के लोगों ने नकारात्मक राजनीति की
कन्नौज के इत्र कारोबार ने न केवल भारत में बल्कि दुनिया में स्थान बनाया है। यहां का जो विकास रुका है, वह भाजपा की साजिश है। जानबूझ कर यहां के विकास को बीजेपी के लोगों ने इसलिए रोका क्योंकि समाजवादियों ने वह काम शुरू किए थे। भाजपा के लोगों ने नकारात्मक राजनीति की। उनकी भाषा सुनिए। उनका व्यवहार देखिए। उनका काम करने का तरीका देखिए। भाजपा के लोगों ने न जाने कितनी बार लोगों को अपमानित किया है।

कन्नौज की जनता ने विकास होते हुए देखा है
यहां एक बार फिर प्यार-मोहब्बत मिलीजुली संस्कृति और भाईचारा उसका दौर शुरू होगा। कन्नौज की जनता ने विकास होते हुए देखा है। जो पुरानी पीढ़ी के लोग होंगे, जिन्होंने लोहिया जी को चुना था, वह जानते हैं कि समाजवादी सिद्धांत को डॉ. राम मनोहर लोहिया ने और समाजवादियों ने बाबा साहब डॉ. भीमराव अंबेडकर जी के सिद्धांतों को आगे बढ़ाया। उसका परिणाम यह हुआ कि समाजवादी आंदोलन न केवल उत्तर प्रदेश में फैला, बहुत सारे सांसदों को चुना।

यहां का सांसद बनना मेरा सौभागय, विकास के लिए करूंगा काम
अखिलेश यादव ने कहा कि यहां का सांसद बनना मेरा सौभाग्य रहा है। यहीं से मेरी शुरुआत हुई थी। फिर एक बार आने का सौभाग्य मिला है। मैं कन्नौज के विकास के लिए काम करूंगा। इसकी पहचान और बड़ी बन जाए, उसके लिए काम करूंगा। यहां जो तमाम काम हुए हैं, चाहे वह एक्सप्रेस वे से जुड़ना हो। दुनिया की बेहतरीन सड़क एक्सप्रेसवे समाजवादियों ने दी। यहां पर जो बिजली का विकास है वह समाजवदियों की देन है। काली नदी पर पुल, गंगा पर पुल या अन्य पांडु नदी पर पुल, साइन नदी पर रसूलाबाद क्षेत्र में बना। अब भाजपा की सरकार में विकास ठप पड़ा है, उसे फिर से बढ़ाया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed