फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Aishanya said to Rahul Gandhi My husband cannot die an anonymous death give him the status of a martyr

Pahalgam Attack : राहुल से ऐशान्या बोली- गुमनामी की मौत नहीं मर सकते मेरे पति…उनको शहीद का दर्जा दिलाइए

Thu, 01 May 2025 06:33 AM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: हिमांशु अवस्थी Updated Thu, 01 May 2025 06:33 AM IST
सार

Kanpur News: शुभम के पिता ने उनसे कहा कि आत भी अपनी दादी पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी और पिता राजीव गांधी को आतंकवाद में खोया है। ऐसे में मेरा दर्द समझिए, मेरे बेटे को शहीद का दर्जा दिलाइए।

विज्ञापन
Aishanya said to Rahul Gandhi My husband cannot die an anonymous death give him the status of a martyr
राहुल गांधी - फोटो : amar ujala

विस्तार

लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी बुधवार को पहलगाम में हुए आतंकी हमले में जान गंवाने वाले हाथीपुर निवासी शुभम द्विवेदी के परिजनों से मिलने बुधवार को उनके घर पहुंचे। वह यहां पर करीब 20 मिनट रहे। शुभम के पिता संजय द्विवेदी और पत्नी ऐशान्या ने उनसे शुभम को शहीद का दर्जा दिलाए जाने की मांग किया।

विज्ञापन

पत्नी ने कहा कि उनका पति गुमनामी की मौत नहीं मर सकता है। राहुल ने परिजनों को आश्वस्त किया कि वह इसके लिए प्रधानमंत्री को चिट्ठी लिखेंगे। यह भी बताया गया कि इस घटना को देखते हुए उन्होंने लोकसभा का विशेष सत्र बुलाने के लिए भी प्रधानमंत्री से कहा है।

विज्ञापन

मेरे बेटे को शहीद का दर्जा दिलाइए
शाम करीब 3.45 बजे चकेरी एयरपोर्ट से कांग्रेस के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष सीधे हाथीपुर पहुंचे। शुभम के पिता ने उनसे कहा कि आत भी अपनी दादी पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी और पिता राजीव गांधी को आतंकवाद में खोया है। ऐसे में मेरा दर्द समझिए, मेरे बेटे को शहीद का दर्जा दिलाइए।

प्रियंका वाड्र्रा से फोन के जरिए कराई बात
उन्होंने कहा कि आतंकवाद को जड़ से मिटाने के लिए सभी को साथ आना पड़ेगा। नेता प्रतिपक्ष ने पहलगाम में हुए आतंकी हमले की बारीकी से पूरे घटनाक्रम को समझा। उन्होंने इस दौरान ऐशान्या और परिजनों की बात फोन के जरिए पार्टी की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका वाड्र्रा से कराई।

विज्ञापन

परिजनों को पूरा सहयोग करने को कहा
उन्होंने भी परिजनों को पूरा सहयोग करने को कहा। इस मौके पर पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष अजय राय, सांसद प्रमोद तिवारी, विधानसभा में कांग्रेस की नेता आराधना मिश्रा, पूर्व लोकसभा प्रत्याशी आलोक मिश्रा, महानगर अध्यक्ष पवन गुप्ता और ग्रामीण इकाई अध्यक्ष संदीप शुक्ला सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस के लोग मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed