{"_id":"614817248ebc3e8477791638","slug":"air-travel-fun-bangalore-hyderabad-fare-equal-to-train-two-hours-by-ship-and-24-hours-by-train","type":"story","status":"publish","title_hn":"हवाई सफर का मजा : बंगलूरू, हैदराबाद का किराया ट्रेन के बराबर, जहाज से दो घंटे तो ट्रेन से 24 घंटे की यात्रा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हवाई सफर का मजा : बंगलूरू, हैदराबाद का किराया ट्रेन के बराबर, जहाज से दो घंटे तो ट्रेन से 24 घंटे की यात्रा
Mon, 20 Sep 2021 11:17 AM IST
प्रभापुंज मिश्रा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
Published by: प्रभापुंज मिश्रा
Updated Mon, 20 Sep 2021 11:17 AM IST
सार
हवाई जहाज का किराया इन दिनों काफी सस्ता हो चुका है और कई मनमोहक ऑफर भी उपलब्ध होता है। इतना ही नहीं ट्रेन से जो सफर करने में आपको 24 घंटे का समय लगेगा हवाई जहाज से वो दूरी सिर्फ दो घंटे में तय हो जाएगी।
विज्ञापन
हवाई जहाज
- फोटो : Youtube Grab
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
कानपुर के चकेरी एयरपोर्ट से इंडिगो एयरलाइंस की चार फ्लाइटें 15 अक्तूबर से शुरू हो रही हैं। दक्षिण भारत के लिए हैदराबाद और बंगलूरू की फ्लाइट भी इंडिगो शुरू कर रही है। अगर यात्री अभी इन फ्लाइटों में टिकट बुक कराते हैं तो उन्हें ट्रेन के किराये के बराबर जहाज का टिकट मिल जाएगा। 24 घंटे से अधिक ट्रेन में सफर करने के बजाय जहाज में उतना किराया खर्च कर दो घंटे में हैदराबाद या बंगलूरू पहुंच सकते हैं। 180 सीटर फ्लाइट में जैसे-जैसे सीटें बुक होती जाएंगी, इनका किराया भी बढ़ता जाएगा।
यह है इंडिगो एयरलाइंस का किराया
इंडिगो का हैदराबाद से कानपुर का किराया 3613 रुपये है, जबकि कानपुर से हैदराबाद का किराया 3659 रुपये है। इसी तरह कानपुर से बंगलूरू का किराया 2121 रुपये और बंगलूरू से कानपुर का किराया 2225 रुपये है। यह 15 अक्तूबर का किराया है, जो अभी बुक कराने में मिल जाएगा। कानपुर से हैदराबाद का हवाई सफर दो घंटे 15 मिनट का है और कानपुर से बंगलूरू का हवाई सफर करने में एक घंटा 20 मिनट लगेंगे।
यह है ट्रेन का किराया
अगर आप कानपुर से काचीगुडा के लिए यशवंतपुर स्पेशल एक्सप्रेस में सेकेंड एसी का टिकट बुक करेंगे तो 2810 रुपये देने होंगे। काचीगुडा स्टेशन हैदराबाद शहर का एक रेलवे स्टेशन है। इस समय यशवंतपुर स्पेशल एक्सप्रेस - 05023 ट्रेन चल रही है। ट्रेन से यह दूरी तय करने में 28 घंटे 05 मिनट लगते हैं, जबकि गोरखपुर-यशवंतपुर एक्सप्रेस से ही कानपुर से यशवंतपुर जाने में सेकेंड एसी में 3400 रुपये खर्च होने होंगे। इसका सफर भी 41 घंटे 35 मिनट का है।