यूपी: कानपुर में बीएसएफ कांस्टेबल परीक्षा का पेपर लीक, केंद्र पर छात्रों का जोरदार हंगामा, मौके पर पुलिस मौजूद
Kanpur News: चकेरी थाना क्षेत्र के श्याम नगर स्थित एमडी इन्फोटेक परीक्षा केंद्र पर बुधवार को आयोजित बीएसएफ कांस्टेबल की प्रथम पाली की परीक्षा का पेपर लीक हो गया। इस घटना के बाद परीक्षार्थियों में भारी आक्रोश फैल गया और उन्होंने केंद्र पर जमकर हंगामा किया।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
प्रतियोगी परीक्षाओं में सेंधमारी और पेपर लीक होने का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा है। कानपुर के चकेरी थाना क्षेत्र अंतर्गत श्याम नगर स्थित एमडी इन्फोटेक परीक्षा केंद्र पर बुधवार को आयोजित बीएसएफ कांस्टेबल की परीक्षा का पेपर लीक होने की खबर सामने आई है।
पर्चा आउट होने की खबर मिलते ही परीक्षा देने पहुंचे छात्र-छात्राओं का गुस्सा फूट पड़ा और उन्होंने केंद्र पर जमकर विरोध प्रदर्शन व हंगामा शुरू कर दिया। जानकारी के अनुसार, श्याम नगर स्थित एमडी इन्फोटेक सेंटर पर बुधवार को फर्स्ट मीटिंग (प्रथम पाली) में बीएसएफ कांस्टेबल पद के लिए परीक्षा आयोजित की जा रही थी।
परीक्षार्थियों में हड़कंप मच गया
परीक्षा शुरू होने के कुछ ही समय बाद जब पेपर लीक होने की बात बाहर आई, तो परीक्षार्थियों में हड़कंप मच गया। पेपर आउट होने से नाराज छात्र-छात्राएं परीक्षा कक्ष से बाहर निकल आए और व्यवस्थाओं के खिलाफ नारेबाजी करते हुए विरोध जताने लगे।
पुलिस बल मौके पर मौजूद
घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय चकेरी थाना पुलिस तत्काल भारी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंच गई। पुलिस अधिकारी और बल आक्रोशित छात्रों को समझाने-बुझाने और शांत कराने का प्रयास कर रहे हैं। परीक्षा केंद्र पर मचे हंगामे के चलते मौके पर तनाव की स्थिति बनी हुई है।
जिंदगियों से खिलवाड़ किया जा रहा
छात्रों का कहना है कि 40 मिनट से सिस्टम बंद रहा। उसके बाद सिस्टम चालू हुआ और न तो की-बोर्ड काम कर रहा है, न तो किसी का माउस काम कर रहा था। सिर्फ़ सीपीयू काम कर रहा। इस परीक्षा में 500 छात्र और छात्राएं सम्मिलित हुए थे। छात्रों का कहना की बारिश में परीक्षा देने आए थे। उनके साथ अब यह हो रहा है। उनकी जिंदगियों से खिलवाड़ किया जा रहा है।
अगले एग्जाम की डेट डिक्लेयर की जाए
करीब चार घंटे तक चले हंगामे के बाद पेपर कैंसिल हो गया है। इसके बाद भी अगली डेट के लिए छात्र-छात्राएं हंगामा करते रहे। एडीसीपी पूर्वी शिवा सिंह, एसीपी चकेरी आशुतोष कुमार सिंह, चकेरी, कैंट, जाजमऊ, नौबस्ता, रेलबाजार थानों का फोर्स मौके पर पहुंचा है। छात्र-छात्राएं लगातार नारेबाजी कर रहे है। पुलिस लगातार समझाने का प्रयास कर रही है। छात्रों का कहना है कि आज के एग्जाम को कैंसिल कर अगले एग्जाम की डेट डिक्लेयर की जाए।