{"_id":"5ac1d78f4f1c1bcc618b4f65","slug":"ahibaran-singh-verma-invent-wash-without-water-loss-machine","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"PHOTOS: पानी की एक-एक बूंद बचाएगी यह 'अनोखी मशीन' WOGA SAVER ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
PHOTOS: पानी की एक-एक बूंद बचाएगी यह 'अनोखी मशीन' WOGA SAVER
- पानी बर्बाद किए बगैर धुली जाएगी बाइक और कार
- गुजैनी के अहिबरन ने बनाई वॉटर रिसाइकलिंग मशीन ‘वोगा’
- 100 फीसदी पानी बचाने और कई बार पानी की रिसाइकलिंग का किया दावा
- 5 अप्रैल को सिंचाई मंत्री धर्मपाल सिंह करेंगे वॉटर रिसाइकलिंग सर्विस स्टेशन का उद्घाटन
- 60 हजार में छोटी और डेढ़ लाख में बड़ी मशीन हो जाती तैयार
विज्ञापन
1 of 8
अहिबरन सिंह वर्मा ने बनाई है वोगा सेवर मशीन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
पानी की बर्बादी रोकी जा सकेगी। एक-एक बूंद पानी को खर्च करने के बाद फिर से बचाया जा सकेगा। यह कोई सपना नहीं बल्कि हकीकत है। एक अनोखी मशीन बनाकर इसे सच कर दिखाया है कानपुर के अहिबरन सिंह वर्मा ने। वर्मा ने तीन साल की कड़ी मेहनत से एक ऐसी वाटर रिसाइकलिंग मशीन का अविष्कार किया है जो 100 प्रतिशत पानी बचाती है।
2 of 8
वोगा सेवर मशीन
इस मशीन का ट्रायल वह अपने कारखाने में हर रोज करते हैं। कचड़े से भरा काला पानी भी इस मशीन से रिसाइकल होने के बाद बिल्कुल साफ-सुथरा होकर बाहर निकलता है। हालांकि यह पानी पीने योग्य नहीं होता लेकिन इस पानी से वाहनों के पुर्जे आसानी से धुले जा सकते हैं। अपने इस अविष्कार के बारे में अहिबरन बताते हैं कि साल 2015 में उन्होंने इस वोगा सेवर (वाश विदाउट वाटर लॉस) मशीन को बनाना शुरू किया था। वाटर रिसाइकलिंग मशीन को बनाने में एक लाख से ज्यादा का खर्च आया।
सिंचाई मंत्री करेंगे वाटर रिसाइकलिंग सर्विस स्टेशन का उद्घाटन
3 of 8
वोगा सेवर मशीन
गुजैनी स्थित अहिबरन सिंह वर्मा के आवास पर बने वाटर रिसाइकलिंग सर्विस स्टेशन का उद्घाटन पांच अप्रैल को सिंचाई मंत्री धर्मपाल सिंह ‘वोगा मशीन’ चलाकर करेंगे। अहिबरन के मुताबिक पानी की किल्लत को यह मशीन दूर करेगी। सर्विस स्टेशन में पानी की बर्बादी किए बगैर कार और मोटरसाइकिलों की धुलाई की जाएगी। इससे जमीन में पानी का लेवल बढ़ेगा और ग्लोबल वार्मिंग घटेगी। इस मशीन का कॉपी राइट कराया जा चुका है।
विज्ञापन
विज्ञापन
‘धरती की आत्मा है मेरी मशीन वोगा सेवर’
4 of 8
अहिबरन सिंह वर्मा ने बनाई है वोगा सेवर मशीन
यह वाटर रिसाइकलिंग मशीन ‘वोगा सेवर’ कचड़े युक्त (जला डीजल, मिट्टी का तेल) काले पानी को कुछ ही मिनटों में रिफाइंड कर देती है। पानी-तेल को अलग-अलग कर साफ करने के बाद टोटी के जरिए बाहर फेंक देती है। अहिबरन का दावा है कि मेरी वोगा सेवर मशीन सिर्फ मशीन ही नहीं धरती की आत्मा है। इससे 100 फीसदी जल प्रदूषण को रोका जा सकेगा। मिट्टी के तेल से मशीनों के गंदे पुर्जे साफ करने के बाद पानी और मिट्टी का तेल अलग किया जा सकता है। इसमें मेंटिनेंस चार्ज बिल्कुल भी नहीं आता। एक साल पुराना गंदा पानी भी यह ऑटोमैटिक मशीन साफ कर देती है। इस मशीन के द्वारा खर्च किया हुआ पानी फिर से वापस आ जाता है। इस मशीन से गंगा प्रदूषण को आसानी से रोका जा सकेगा। इस मशीन का नाम उसके द्वारा होने वाले कामों की वजह से‘वोगा सेवर’ रखा गया है। इससे केवल पानी ही नहीं खर्च हुए तेल को भी बचाया जा सकता है।
विज्ञापन
WOGA SAVER मशीन का अर्थ
5 of 8
वोगा सेवर मशीन
W-पानी बचाने के लिए हजारों बार पानी का रिसाइकिलिंग (Water saver recycling of water thousands of time) O- 100त्न सफाई तेल की बचत (Oil saver 100% saving of cleaning oil) G- तेल गंगा के जल में मिश्रित नहीं होगा (Ganga saver! oil will be not mixed in Ganga water) A- वातावरण के लिए लाभदायक (Air saver! Atmosphere eco friendly)
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।