{"_id":"5a5df4044f1c1b72268b4ad6","slug":"agra-lucknow-expressway-up-govt-fixes-toll-rates","type":"story","status":"publish","title_hn":"बाइकवालाें काे भी देना हाेगा टोल टैक्स, सरकार वसूलेगी 285 रुपये","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बाइकवालाें काे भी देना हाेगा टोल टैक्स, सरकार वसूलेगी 285 रुपये
टीम डिजिटल, अमर उजाला, कानपुर
Updated Wed, 17 Jan 2018 07:52 AM IST
विज्ञापन
डेमो पिक
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अगर अाप बाइक पर बैठकर आगरा - लखनऊ एक्सप्रेस वे पर फर्राटा भरने की साेच रहे हैं ताे सरकार ने अापकी जेब काे भारी चपत लगाने की तैयारी कर ली है। आगरा - लखनऊ एक्सप्रेस वे पर चलने के लिए 19 जनवरी से दो पहिया वाहन चालकों सहित सभी वाहनों को टोल टैक्स अदा करना होगा।
विज्ञापन
आगरा-लखनऊ एक्सप्रेस वे कानपुर में बिल्हौर से होकर निकला है
डेमो पिक
सोमवार को औद्योगिक विकास मंत्री सतीश महाना की अध्यक्षता में आयोजित बैठक में आगरा-लखनऊ एक्सप्रेस वे पर टोल की दरें निर्धारित करते हुए मंगलवार से टोल टैक्स वसूली शुरु करने का निर्णय किया गया। आगरा-लखनऊ एक्सप्रेस वे कानपुर में बिल्हौर से होकर निकला है। यूपीडा ने लखनऊ - आगरा एक्सप्रेस वे पर मंगलवार से शुरु होने वाली टोल टैक्स वसूली में मोटर साइकिल सवारों से भी 285 रुपये (एक तरफा) टोल टैक्स वसूलने का निर्णय किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
एक्सप्रेस वे पर दो पहिया वाहन चलाने की अनुमति नहीं है
डेमो पिक
औद्योगिक विकास मंत्री सतीश महाना का तर्क है कि एक्सप्रेस वे पर दो पहिया वाहन चलाने की अनुमति नहीं है। यदि एक्सप्रेस वे पर कोई दो पहिया वाहन संचालित करता है तो उसे कार की तुलना में 50 प्रतिशत (285 रुपये) टोल टैक्स अदा करना होगा। उल्लेखनीय है कि गत सप्ताह मोटर साइकिल से टोल टैक्स वसूली को लेकर सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव के ट्विट के बाद यूपीडा के मुख्य कार्यकारी अधिकारी अवनीश कुमार अवस्थी ने मोटर साइकिलों से टोल टैक्स नहीं लेने की बात कही थी।
सरकार ने मोटर साइकिलों से भी टोल टैक्स वसूली का फरमान जारी कर दिया
डेमो पिक
सोमवार को सरकार ने मोटर साइकिलों से भी टोल टैक्स वसूली का फरमान जारी कर दिया। अवस्थी का कहना है कि 302 किलोमीटर लंबे एक्सप्रेस वे में 280 किलोमीटर तक एक्सप्रेस वे के दोनों ओर सर्विस रोड है। यदि दो पहिया वाहनों को टोल फ्री कर दिया गया तो इससे एक्सप्रेस वे पर दो पहिया वाहन ज्यादा संख्या में संचालित होंगे और दुर्घटनाएं अधिक होंगी।
यह रहेंगी टोल दरें
डेमो पिक
1. मोटर साइकिल - 285 रुपये
2. कार, जीप व हल्के मोटर यान - 570 रुपये
3. मिनी बस, मिनी ट्रक, हल्के व्यावसायिक वाहन - 905 रुपये
4. बस, ट्रक - 1815 रुपये
5. हैवी कंस्ट्रक्शन मशीनरी, अर्थ मूविंग एक्यूपमेंट, हेवी एक्सल वाहन - 2785 रुपये
6. सात या सात से ज्यादा एक्सल वाले वाहन - 3575 रुपये
2. कार, जीप व हल्के मोटर यान - 570 रुपये
3. मिनी बस, मिनी ट्रक, हल्के व्यावसायिक वाहन - 905 रुपये
4. बस, ट्रक - 1815 रुपये
5. हैवी कंस्ट्रक्शन मशीनरी, अर्थ मूविंग एक्यूपमेंट, हेवी एक्सल वाहन - 2785 रुपये
6. सात या सात से ज्यादा एक्सल वाले वाहन - 3575 रुपये
25 फीसदी कम की है दरें
डेमो पिक
यूपीडा ने कार जीप व हल्के मोटर यान के लिए 760 रुपये, हल्केव्यावसायिक वाहनों, हल्के माल वाहनों, मिनी बस और मिनी ट्रक के लिए 1205 रुपये, भारी निर्माण कार्य मशीनों, अर्थ मूविंग मशीनों और 6 एक्सल वाहनों के लिए 3715 रुपये और सात व सात से अधिक एक्सल के वाहनों के लिए 4770 रुपये टोल टैक्स प्रस्तावित किया था। यूपीडा की प्रस्तावित दरों में करीब 25 फीसदी कमी कर टोल टैक्स वसूली की नई दरें निर्धारित की है।
नेशनल हाइवे से डेढ़ गुना अधिक है टोल टैक्स
डेमो पिक
आगरा - लखनऊ एक्सप्रेस वे पर टोल टैक्स की दरें भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (एनएचएआई) की तुलना में करीब डेढ़ गुना अधिक है। नेशनल हाइवे से होकर लखनऊ से कानपुर, इटावा, औरेया होते हुए आगरा जाने पर कार, जीप व हल्के मोटर यान को 390 रुपये, हल्केव्यावसायिक वाहनों, हल्के माल वाहनों, मिनी बस और मिनी ट्रक को 615 रुपये, भारी निर्माण कार्य मशीनों, अर्थ मूविंग मशीनों और 6 एक्सल वाहनों को 1400 रुपये और सात व सात से अधिक एक्सल के वाहनों को 2460 रुपये टोल टैक्स देना पड़ता है। यूपीडा का तर्क है कि एक्सप्रेस वे से आगरा जाने पर 60 किलोमीटर दूरी कम होगी। एक्सप्रेस वे पर चलने से समय व ईंधन की बचत होगी, जो कि टोल टैक्स से कहीं ज्यादा है।
ढाई महीने के लिए हैं यह दरें
डेमो पिक
औद्योगिक विकास मंत्री सतीश महाना ने बताया कि टोल टैक्स की दरें फिलहाल 31 मार्च तक के लिए निर्धारित की गई हैं। ढाई महीने में टोल प्लाजा से होने वाली आय, वाहनों की संख्या के आधार पर समीक्षा कर 1 अप्रैल से नई दरें निर्धारित की जाएगी। सतीश महाना ने बताया कि आगरा - लखनऊ एक्सप्रेस वे पर जल्द ही नौ पुलिस चौकियां स्थापित की जाएगी।