फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Agniveer Recruitment starts in Chakeri Airforce Station in Kanpur, Medical examination will be held on 29th

Agniveer Recruitment: चकेरी एयरफोर्स स्टेशन में भर्ती शुरू, दौड़ में 150 अभ्यर्थी फेल, 29 को मेडिकल परीक्षा

Sun, 21 Aug 2022 01:47 PM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: हिमांशु अवस्थी Updated Sun, 21 Aug 2022 01:47 PM IST
सार

चकेरी एयरफोर्स स्टेशन में रविवार से अग्निवीरों की भर्ती का दूसरा और तीसरा चरण शुरू हो गया है। वहीं, इसमें सफल होने वाले परीक्षार्थियों को 29 जून से शुरू होने वाले मेडिकल परीक्षा के लिए बुलाया जाएगा।

विज्ञापन
Agniveer Recruitment starts in Chakeri Airforce Station in Kanpur, Medical examination will be held on 29th
अग्निवीर भर्ती (सांकेतिक) - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

कानपुर में अग्निवीरों की भर्ती परीक्षा के लिए चकेरी एयरफोर्स स्टेशन में शामिल अभ्यर्थियों को रविवार सुबह पांच बजे रिर्पोटिंग टाइम दिया गया था। इसके लिए अभ्यर्थी परिजनों के साथ देर रात ही पहुंच गए थे। लेकिन, उन्हें ठहरने का कोई इंतजाम नहीं था।

विज्ञापन

मजबूरी में उन्हें आसपास के मनमाने किराए के कमरों में रहना पड़ा।  इसकी एवज में उनसे प्रति व्यक्ति के अनुसार 150 देने पड़े। यहां, खानपान का इंतजाम नहीं था। इसलिए उन्हें परेशानी का सामना उठाना पड़ा। लोगों ने बताया कि यहां रात को बारिश से काफी परेशानियों को सामना करना पड़ा।
विज्ञापन

अभ्यर्थियों ने बताया कि परीक्षार्थियों को एंट्री कराने के बाद उनके डॉक्यूमेंट चेक करने के बाद उन्हें दौड़ के लिए भेजा गया। उन्हें 1600 मीटर की दौड़ 6:30 मिनट में पूरी करनी थी। इसमें शामिल करीब 500 अभ्यर्थियों में डेढ़ सौ प्रतिभागी दौड़ में बाहर हो गए।

विज्ञापन
विज्ञापन

उन्हें ई-बस और सीएनजी से बस और रेलवे स्टेशन भेजा गया। इसी तरह अन्य अभ्यर्थियों को भेजा जाएगा। दौड़ में सफल अभ्यर्थियों को 20 पुश अप कराने का लक्ष्य दिया गया। इसमें  सफल होने के बाद एसआरटी (मानसिक समझ) के दो पेपर होंगे।

इसका समय 45 मिनट रखा गया है। इसके बाद इन्हें लंच का समय दिया गया। अभ्यर्थियों के परिजनों ने बताया कि अंत में ग्रुप डिस्कशन होगा, जिसके बाद आज की शारीरिक दक्षता की प्रक्रिया पूरी हो जाएगी। इसमें सफल होने वाले परीक्षार्थियों को 29 जून से शुरू होने वाले मेडिकल परीक्षा के लिए बुलाया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed