फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   After UPs defeat Green Parks pitch curator was changed UPCA again gave the responsibility to Shivkumar

Kanpur: यूपी की हार के बाद बदले गए ग्रीनपार्क के पिच क्यूरेटर, यूपीसीए ने शिवकुमार को फिर से दी जिम्मेदारी

Sat, 22 Feb 2025 10:18 AM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: हिमांशु अवस्थी Updated Sat, 22 Feb 2025 10:18 AM IST
सार

Kanpur News: सूत्रों के अनुसार, कर्नल सीके नायडू ट्रॉफी में उत्तर प्रदेश के खराब प्रदर्शन का एक कारण ग्रीनपार्क का विकेट भी रहा। सेमीफाइनल जैसे महत्वपूर्ण मैच के लिए एकदम पाटा विकेट तैयार किया गया था।

विज्ञापन
After UPs defeat Green Parks pitch curator was changed UPCA again gave the responsibility to Shivkumar
ग्रीनपार्क - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

ग्रीनपार्क स्टेडियम में आयोजित कर्नल सीके नायडू ट्रॉफी का सेमीफाइनल मैच शुक्रवार को यूपी व पंजाब के बीच ड्रॉ रहा। अपने ही घरेलू मैदान पर खराब प्रदर्शन का खामियाजा मेजबान यूपी टीम को टूर्नामेंट से बाहर होकर चुकाना पड़ा। इसके चलते यूपीसीए ने आदेश जारी कर ग्रीनपार्क के वर्तमान पिच क्यूरेटर भूपेंद्र सिंह को हटाकर कमला क्लब भेजा है।

विज्ञापन

अब उनके स्थान पर मुख्य पिच क्यूरेटर शिवकुमार को ग्रीनपार्क का कार्य सौंपा गया है। कर्नल सीके नायडू ट्रॉफी के सेमीफाइनल जैसे महत्वपूर्ण मुकाबले में पंजाब की टीम मेजबान उत्तर प्रदेश पर सभी क्षेत्रों में भारी पड़ी। पंजाब के बल्लेबाजों ने जहां मेजबान टीम के गेंदबाजों की जमकर खबर ली, वहीं उनके गेंदबाजों के सामने उत्तर प्रदेश के बल्लेबाज ज्यादा टिक नहीं सके।

विज्ञापन

पिच को एकदम पाटा क्यों बनाया
सूत्रों के अनुसार, इसका एक कारण ग्रीनपार्क का विकेट भी रहा। सेमीफाइनल जैसे महत्वपूर्ण मैच के लिए एकदम पाटा विकेट तैयार किया गया था। जबकि, बीसीसीआई ने इस वर्ष से यह नियम लागू किया है कि मैच से पहले टॉस नहीं किया जाएगा। मेहमान टीम ही पिच को देखकर पहले बल्लेबाजी और गेंदबाजी करने का निर्णय लेगी। इस नियम के बाद भी यूपीसीए ने पिच को परिणाम के हिसाब से न बनवाकर एकदम पाटा क्यों बनाया।

विज्ञापन

दोनों को वापस पुराने मैदानों की जिम्मेदारी सौंपी
उधर, टीम के बाहर होने का सबसे पहला खामियाजा ग्रीनपार्क के पिच क्यूरेटर भूपेंद्र सिंह को उठाना पड़ा। यूपीसीए सचिव अरविंद श्रीवास्तव ने उन्हें कमला क्लब स्थानांतरित करते हुए वहां का काम देख रहे यूपीसीए के मुख्य पिच क्यूरेटर शिव कुमार को ग्रीनपार्क का कार्य सौंप दिया है। इससे पहले 2024 में यूपीसीए सचिव अरविंद श्रीवास्तव ने ही इन दोनों को बदला था। अब फिर से दोनों को वापस पुराने मैदानों की जिम्मेदारी सौंपी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed