फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   After the police station in-charge and constable, now the outpost in-charge is also suspended

Kanpur News: थानाध्यक्ष, सिपाही के बाद अब चौकी प्रभारी भी निलंबित

Wed, 07 May 2025 12:30 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 07 May 2025 12:30 AM IST
विज्ञापन
After the police station in-charge and constable, now the outpost in-charge is also suspended
ताखा। शोहदे से परेशान युवती के जान देने के मामले में थाना प्रभारी व हमराह सिपाही के बाद मंगलवार को चौकी प्रभारी को भी निलंबित कर दिया गया है। बताया जाता है कि प्रकरण में जांच के बाद दरोगा की भी लापरवाही सामने आई है।
विज्ञापन


ऊसराहार थाना क्षेत्र के एक गांव की युवती ने दूसरे वर्ग के युवक की छेड़छाड़ से परेशान होकर 26 अप्रैल को जहर खा लिया था। इस मामले में युवती के पिता ने थाने में तहरीर दी थी। एसओ ने इस मामले में रिपोर्ट दर्ज नहीं की थी। 28 अप्रैल को युवती की हालत खराब होने की जानकारी पर आरोपी के खिलाफ शांतिभंग की कार्रवाई कर दी थी। दो मई को युवती ने उपचार के दौरान दम तोड़ दिया था।
विज्ञापन

परिजनों ने आक्रोश जताते हुए एसओ पर कार्रवाई की मांग की थी। एसएसपी ने एसओ मंसूर अहमद को निलंबित कर दिया था। इसके बाद एक हमराह सिपाही बबलू अली खान को भी निलंबित कर दिया था। अब एसएसपी ने नगला गंगे चौकी इंचार्ज संजय यादव को भी निलंबित कर दिया है। अब तक इस मामले तीन लोग निलंबित किए जा चुके हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन



पिता की तहरीर पर पुलिस ने मुख्य आरोपी रिजवान के साथ ही उसके पिता अशोक खां और बड़े भाई कल्लू खां को तीन मई को गिरफ्तार कर लिया था। मंगलवार को पुलिस ने फरार चल रही रिजवान की मां केसर बानो और भाई गोलू को भी गिरफ्तार करके जेल भेज दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed