फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   After failing in the police exam, a student committed suicide by hanging herself

Kanpur: पुलिस भर्ती परीक्षा में दो नंबर से फेल होने पर युवती ने जान दी, मचा कोहराम

Wed, 04 Dec 2024 01:09 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: शिखा पांडेय Updated Wed, 04 Dec 2024 01:09 PM IST
सार

Kanpur News: पुलिस परीक्षा में फेल होने पर छात्रा की आत्महत्या का मामला सामने आया है। घटना से परिजनों में कोहराम मच गया। 

विज्ञापन
After failing in the police exam, a student committed suicide by hanging herself
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : Amar Ujala

विस्तार

पुलिस भर्ती परीक्षा में दो नंबर से फेल होने के बाद से अवसाद में चल रही युवती ने बिधनू स्थित अपने घर में बुधवार तड़के फंदे से लटककर जान दे दी। आत्महत्या से पहले मंगलवार देर रात तक युवती छोटी बहन के साथ एक ही कमरे में पढ़ाई करती रही। परिजनों की सूचना पहुंची पुलिस ने फाॅरेंसिक टीम बुलाकर साक्ष्य जुटाए।

विज्ञापन


बिधनू क्षेत्र के सुल्तानपुर गांव निवासी नागेंद्र सिंह खेतीबाड़ी करते हैं। पत्नी सोभा गांव के प्राथमिक स्कूल में शिक्षामित्र हैं। नागेंद्र के मुताबिक बड़ी बेटी सृष्टि (20) बीएससी करने के साथ बीते तीन साल से प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी भी कर रही थी। नवंबर महीने में आए सिपाही भर्ती परीक्षा के परिणाम में वह दो नंबर से फेल हो गई। इसके बाद से वह गुमसुम रहने लगी थी।
विज्ञापन


परिजनों ने उसे फिर से प्रयास करने की बात कहकर समझाया भी था। मंगलवार देर रात तक सृष्टि छोटी बहन दृष्टि के साथ एक ही कमरे में पढ़ाई करती रही। इसके बाद दृष्टि सो गई और सृष्टि ने फंदा लगाकर जान दे दी। बुधवार सुबह झाड़ू लगाने के लिए उठी मां सोभा ने सृष्टि का शव कमरे के जंगले के सहारे दुपट्टे से लटका देखा तो अचेत हो गई। परिजनों ने पुलिस को घटना की जानकारी दी। थाना प्रभारी जितेंद्र प्रताप सिंह ने बताया कि पोस्टमाॅर्टम रिपोर्ट के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed