फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   after beating lover's family hang them on tree

प्रेमी युगल को पहले पीटा फिर गला घोटकर उतरा मौत के घाट और लाशों को पेड़ से लटका दिया

Tue, 23 Jul 2019 09:49 PM IST
प्रभापुंज मिश्रा यूपी डेस्क, अमर उजाला, औरैया
यूपी डेस्क, अमर उजाला, औरैया Published by: प्रभापुंज मिश्रा Updated Tue, 23 Jul 2019 09:49 PM IST
विज्ञापन
after beating lover's family hang them on tree
औरैया में पेड़ से लटके मिले प्रेमी युगल के शवों के मामले का पुलिस ने किया खुलासा - फोटो : अमर उजाला
औरैया के कुसमरा में पेड़ से लटके मिले युवक-युवती के शवों के मामले का पुलिस ने खुलासा करते हुए मृतका के पिता और जीजा को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। दोनों ने प्रेमी युगल को लाठी-डंडों से पीटा और फिर गला घोटकर मार दिया था।
विज्ञापन


युवक-युवती के शवों को पेड़ पर टांगकर आत्महत्या का रूप देने का प्रयास किया था। युवक के मोबाइल फोन से मिले कॉल डिटेल से दोनों हत्यारोपियों को गिरफ्तार करने में पुलिस को सफलता हासिल हुई है। बिधूना कोतवाली क्षेत्र के ग्राम धनबली निवासी गौरव व रश्मि के शव 12 जुलाई को ग्राम कुसमरा के घने जंगल से पुलिस ने नीम के पेड़ से लटके पाए थे।
विज्ञापन

 

रात में ही ट्रैक्टर से पहुंचीं एसपी सुनीति ने खुलासे के लिए अधिकारियों को सख्त आदेश जारी किए थे। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में दोनों के शरीर पर चोट के निशान पाए जाने के साथ ही गला घोटे जाने से मौत होना पाया गया था। एसपी ने चार टीमें गठित की थीं।

पुलिस ने गौरव के मोबाइल फोन की डिटेल निकलवाई तो घटना का खुलासा हो गया। पुलिस ने रश्मि के जीजा  इंद्रपाल पुत्र ईश्वर दयाल निवासी धनबली को पकड़कर पूछताछ की और फिर मृतका के पिता सुरेंद्र बाथम को गिरफ्तार कर लिया। एसपी ने बताया कि प्रेम प्रसंग में हत्या का मामला है।

 

हत्यारोपियों ने अपना जुर्म कबूल भी किया है। इस मामले में मृतक युवक गौरव के चाचा श्याम सिंह की ओर से छह लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई गई थी। फरार चल रहे हत्यारोपियों रविंद्र पुत्र पूसेलाल, दीपक उर्फ छोटे पुत्र विजय पाल, सर्वेश पुत्र शिवशंकर, श्यामजी पुत्र उदय शर्मा निवासीगण ग्राम धनबली कोतवाली बिधूना की गिरफ्तारी को पुलिस दबिश दे रही है।

जल्द ही वे भी गिरफ्त में होंगे। एसपी ने बताया कि दोनों अलग-अलग जाति के थे। लड़की की शादी भी हो चुकी थी। इसी बात को लेकर परिवार के स्तर पर मनमुटाव भी रहता था। लड़की के मोबाइल फोन में भी एक आडियो मिला, जिसमें लड़की पक्ष के ही किसी व्यक्ति के पास एक लाख रुपया उधार होने की बात कही जा रही है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed