फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

बॉडीबिल्डिंग की ज्यादा लत भी है खराब, कुछ इस तरह खोखला हो रहा है शरीर

Tue, 19 Jun 2018 12:58 PM IST
प्रतीक मिश्रा, कानपुर
प्रतीक मिश्रा, कानपुर Updated Tue, 19 Jun 2018 12:58 PM IST
विज्ञापन
bodybuilding addiction is also bad, it will be cancerous
डेमो पिक
बॉडीबिल्डिंग का नशा आज कल हर किसी पर सर चढ़कर बोल रहा है। ज्यादातर युवा इस फील्ड में अपने नाम का परचम लहराना चाहते हैं। हर किसी के अंदर अपने पसंदीदा फिटनेस आइकॉन जैसे दिखने की चाहत रहती है। बॉडीबिल्डिंग की ज्यादा लत भी हानिकारक है। जानें इससे होने वाले खतरों के बारे में... 




                      
 
bodybuilding addiction is also bad, it will be cancerous
डेमो पिक
बॉडीबिल्डिंग की ज्यादा लत के चलते कई युवा कुछ ऐसे कदम भी उठा लेते हैं जिनसे वह कई बीमारियों से घिर जाते हैं। अच्छे और सुडौल शरीर की चाह का भूत युवाओं पर इस कदर सवार हो जाता है कि वह स्टेरॉयड का सेवन करने लगते हैं। जिससे कई बार उन्हें अपनी जान से भी हाथ धोना पडता है। स्टेरॉयड  नामक दवा से होने वाले साइडइफेक्ट के  बारे में जानना भी जरूरी है। 


यह एक ऐसी दवा है जिसके सेवन से एक इंसानी शरीर की मांसपेशियां दो गुना ज्यादा तेजी से रिपेयर होने लगती हैं और मांसपेशियों के आकार की बढ़ोत्तरी भी दुगनी हो जाती है। सभी बॉडीबिल्डर स्टेरॉयड के सेवन के साथ ही कसरत भी करते हैं। लेकिन बिना किसी डॉक्टर की सलाह के इसका सेवन नहीं करना चाहिए। डॉक्टरों की मानें तो स्टेरॉयड का ज्यादा सेवन जानलेवा हो सकता है। 
अगली स्लाइड में पढ़े- स्टेरॉयड के सेवन से होने वाली बीमारियों के बारे में ... 

हृदय के आकार में परिवर्तन 

bodybuilding addiction is also bad, it will be cancerous
डेमो पिक

आपको यह जान कर आश्चर्य होगा कि स्टेरॉयड के कारण आपके हार्ट के आकार में बदलाव आ सकता है जिसके चलते हार्ट अटैक का खतरा भी बढ़ जाता है।


 

विज्ञापन
विज्ञापन

लीवर रोग और कैंसर 

bodybuilding addiction is also bad, it will be cancerous
डेमो पिक

लीवर हमारे शरीर में स्टेरॉयड को विघटित करने का काम करता है। ऐनाबोलिक स्टेरॉयड के लगातार सेवन से लीवर पर दबाव बढ़ जाता है। इससे लीवर की कार्यक्षमता पर बुरा असर पड़ता है और लीवर कैंसर होने की संभावना बढ़ जाती है।

विज्ञापन

हाई ब्लड प्रेशर 

bodybuilding addiction is also bad, it will be cancerous
डेमो पिक

स्टेरॉयड के इस्तेमाल से हाई ब्लड प्रेशर और हाइपरटेंशन का खतरा हो सकता है। इसके कारण किडनी पर बुरा असर पड़ता है। बॉडी में सोडियम और वाटर रिटेंशन की समस्या हो जाती है जिसके कारण शरीर की नसों पर दबाव बढ़ जाता है और ब्लड प्रेशर की समस्या हो जाती है।
 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed