{"_id":"5b27ee714f1c1ba96e8b8b5d","slug":"cjsm-university-administration-extended-limit-of-five-years-to-twenty-five-years-for-admission","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"पढ़ाई छोड़े आपको 25 साल हो गए हैं फिर भी यहां लें सकते हैं एडमिशन, कर्नल का जुनून लाया रंग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पढ़ाई छोड़े आपको 25 साल हो गए हैं फिर भी यहां लें सकते हैं एडमिशन, कर्नल का जुनून लाया रंग
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
Updated Mon, 18 Jun 2018 11:33 PM IST
विज्ञापन
डेमाे पिक
यदि आप पढ़ने की इच्छा रखते हैं और पढ़ाई छोड़े अधिकतम 25 साल हुए हैं तो अपनी इच्छा को मरने मत दें। छत्रपति शाहूजी महाराज यूनिवर्सिटी (सीएसजेएमयू) कानपुर या इससे संबद्ध किसी भी कॉलेज में एडमिशन ले सकते हैं। यूनिवर्सिटी प्रशासन ने अधिकतम पांच साल की सीमा को बढ़ाकर अब 25 साल कर दिया है। यह निर्णय कर्नल विभूति त्रिपाठी के आवेदन पर सोमवार को यूनिवर्सिटी की प्रवेश समिति की बैठक में लिया गया। हालांकि प्रवेश पाने के इच्छुक व्यक्ति को पहले कुलपति के यहां आवेदन करना होगा। बैठक में परीक्षाओं का मूल्यांकन 23 सितंबर तक पूरा करने के भी निर्देश दिए गए।
डेमाे पिक
कानपुर के रहने वाले कर्नल विभूति त्रिपाठी ने वीसी को पत्र लिखकर दोबारा पढ़ाई शुरू करने की इच्छा व्यक्त की थी। कर्नल मनोविज्ञान से एमए करना चाहते हैं। उन्हें पढ़ाई छोड़े 25 साल होने वाले हैं। 1993 में 46 फीसदी अंकों के साथ बीए पास किया था। कुलसचिव प्रो. संजय कुमार स्वर्णकार ने बताया कि अभी तक पांच साल तक का ब्रेक लेने वाले छात्रों को ही प्रवेश मिलता था। कर्नल का पत्र देखने के बाद एडमिशन कमेटी ने इस बिंदु पर विचार किया। हालांकि इसका अधिकार कुलपति के पास होता है। कुलपति प्रो. नीलिमा गुप्ता के सामने मामला रखा गया तो उन्होंने सीमा बढ़ाकर 25 साल कर दी।
आगे की स्लाइड में - कर्नल मनोविज्ञान में प्रवेश चाहते हैं ...
आगे की स्लाइड में - कर्नल मनोविज्ञान में प्रवेश चाहते हैं ...
कर्नल को दूसरे विषयों में प्रवेश का विकल्प
डेमाे पिक
कर्नल मनोविज्ञान में प्रवेश चाहते हैं लेकिन उनके बीए में नंबर प्रवेश के लिहाज से कम हैं। इस कारण यूनिवर्सिटी ने उन्हें मास्टर इन एक्सटेंशन ऑफ रूरल डेवलपमेंट (एमईआरडी), जर्नलिज्म, एमएसडब्लू और एमएसी इलेक्ट्रिकल का विकल्प दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
ऐसे मिलेगा प्रवेश, 23 तक पूरा करें आवेदन
डेमाे पिक
- सबसे पहले कुलपति के पास आवेदन करना होगा। प्रवेश के संबंध में कमेटी फैसला लेगी। इस कमेटी की अनुमति के बाद ही यूनिवर्सिटी या इससे संबद्ध किसी कॉलेज में प्रवेश दिया जाएगा।
- प्रवेश ग्रेजुएशन या पोस्ट ग्रेजुएशन के ऐसे कोर्सों में दिया जाएगा, जिनमें प्रवेश के लिए परीक्षा नहीं होती है।
बैठक में वीसी ने सभी मूल्यांकन प्रभारियों को 23 जून तक मूल्यांकन पूरा करने के निर्देश दिए। वीसी ने कहा कि होटल मैनेजमेंट और फाइन आर्ट की कापियों का मूल्यांकन मंगलवार तक पूरा कर लिया जाएगा। इस मौके पर प्रो. वीसी, प्रो. आरसी कटियार, कुलसचिव प्रो. संजय स्वर्णकार, डीन स्टूडेंट वेलफेयर प्रो. संजय श्रीवास्तव मौजूद रहे।